
क्रीमिया ब्रिज: 23000 KG का था विस्फोटक डिवाइस, बुल्गारिया, जॉर्जिया, अर्मेनिया होते हुए रूस लाया गया धमाके का मैटेरियल
AajTak
रूस की जांच एजेंसी ने कहा कि विस्फोटकों से ये कार्गो जब अपने मिशन पर था तब पूरे रूट पर यूक्रेनियन मिलिट्री इंटेलिजेंस की नजर थी. यूक्रेन के खुफिया अधिकारी लगातार इस ट्रक के मूवमेंट पर नजर बनाए थे. अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए ये कार्गो 3 देशों से होकर गुजरा.
रूस की जांच एजेंसी एफएसबी (फेडरल सिक्योरिटी सर्विस) ने दावा किया है कि क्रीमिया ब्रिज पर हमले के लिए लगभग 23000 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है. FSB ने इस हमले में कथित तौर पर शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 5 रूसी और 3 यूक्रेन और अर्मेनिया के नागरिक हैं. FSB ने इस हमले के मास्टरमाइंड का भी खुलासा कर दिया है.
एफएसबी के अनुसार क्रीमिया ब्रिज पर ये हमला यूक्रेन मिलिट्री इंटेलिजेंस और इसके डायरेक्टर किरिल बुदानोव ने मिलकर किया है. बता दें कि यूक्रेन ने अभी तक इस हमले के आधिकारिक जम्मेदारी नहीं ली है लेकिन कुछ यूक्रेनियों ने इस पुल पर हुए हमले का जश्न मनाया है. इसके अलावा कुछ यूक्रेनी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूयॉर्क टाइम्स को कहा कि इस हमले के पीछे कीव का हाथ है.
कंस्ट्रक्शन पॉलीथन में छिपाया धमाके का मैटेरियल
FSB ने कहा कि विस्फोटक डिवाइस को कंस्ट्रक्शन पॉलीथन के रोल में लपेटकर कर 22 गद्दों में छिपाया गया था. इस विस्फोटक डिवाइस का कुल वजन 22.7 टन यानी कि लगभग 23000 किलो था. इसे यूक्रेन से रूस तक लाने के लिए तीन देशों से गुजारा गया ताकि किसी को शक न हो. इस विस्फोटक को यूक्रेन से बुल्गारिया, फिर वहां से जॉर्जिया तब अर्मेनिया लाया गया. इसके बाद इसे टारगेट पर ले जाया गया.
रूस की एजेंसी ने कहा कि विस्फोटकों से लदा ये कार्गो ट्रक अपने मिशन पर था तब पूरे रूट पर यूक्रेनियन मिलिट्री इंटेलिजेंस की नजर थी. यूक्रेन के खुफिया अधिकारी लगातार इस ट्रक के मूवमेंट पर नजर बनाए थे.
FSB का जिम्मा इस वक्त पुतिन के सहयोगी एलेक्जेंडर बोरतिनकोव के पास है. उन्होंने कहा है कि FSB ने मास्को और पश्चिमी रूसी शहर ब्रॉयनस्क पर भी यूक्रेन के हमले को विफल कर दिया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








