
क्रिकेट के मैदान तक पहुंच गया डॉली चायवाला! शोएब अख्तर को पिलाई चाय, पूछ डाला ये सवाल
AajTak
सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद उनकी किस्मत ऐसी बदली कि उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. करोड़ों फॉलोअर्स वाले डॉली अपने वीडियो से अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं. इसी कड़ी में अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर को चाय पिलाते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद उनकी किस्मत ऐसी बदली कि उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. करोड़ों फॉलोअर्स वाले डॉली अपने वीडियो से अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं. इसी कड़ी में अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर को चाय पिलाते नजर आ रहे हैं.
इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से उनकी मुलाकात हुई. ये मुलाकात Gulf Giants और MI Emirates के मैच से पहले हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जब शोएब मेट डॉली
वीडियो में क्रिकेट ग्राउंड पर शोएब अख्तर और डॉली चायवाला हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. शोएब के एक हाथ में डॉली के हाथों की बनी चाय की प्याली है जिसकी वह चुस्की ले रहे हैं जबकि दूसरे हाथ में उन्होंने कैमरा पकड़ा हुआ है.
कैमरे के सामने अख्तर डॉली चायवाला को दिखाते हुए कहते हैं कि नागपुर से हमारे बहुत ही प्यारे दोस्त मुझसे मिलने आए हैं जो बहुत फेमस हैं. इसके बाद शोएब डॉली से पूछते हैं कि क्या आपने मेरे मैच देखे हैं? इस पर डॉली झट से जवाब देते हैं कि जी हां सर मैंने आपके बहुत सारे मैच देखे हैं.
देखें वायरल वीडियो

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








