
'क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं,' OTT प्लेटफॉर्म को अनुराग ठाकुर की चेतावनी
AajTak
ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर हो गई है. रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस संबंध में सरकार एक्शन लेगी. उन्होंने कहा कि अगर इस बारे में कुछ बदलाव की भी जरूरत पड़ती है तो सरकार गंभीरता से सोचेगी.
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता और गाली गलौज को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सख्त चेतावनी दी है. ठाकुर ने कहा कि इस विषय पर सरकार पूरी तरह गंभीर है. क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ते गाली-गलौज और अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है.
ठाकुर ने आगे कहा- अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा, क्योंकि इन प्लेटफॉर्म को क्रिएटिविटी के लिए आजादी मिली थी, गाली-गलौज के लिए अश्लीलता के लिए नहीं और जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज असभ्यता कतई स्वीकार नहीं हो सकती. इस पर जो भी जरूरी कार्रवाई करने की जरूरत होगी, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी.
बदलाव के लिए भी गंभीरता से सोचेगी सरकार
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा- अभी तक एक प्रक्रिया है. पहले लेवल पर प्रोड्यूसर को उन शिकायतों को दूर करना होता है. 90-92% शिकायतें वही अपने बदलाव करके दूर करते हैं, उसके बाद उनके एसोसिएशन के लेवल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है. अधिकतर शिकायतें वहां दूर होती हैं. आगे के मामलों में जब सरकार के लेवल पर बात आती है तो डिपार्टमेंटल कमेटी भी कड़ी कार्रवाई करती है. जो भी नियम हैं, उस हिसाब से हम लोग करते हैं. लेकिन कहीं ना कहीं शिकायतें पिछले कुछ समय में बढ़नी शुरू हुई और डिपार्टमेंट इसको बड़ा गंभीरता के साथ ले रहा है. हमें इसमें कुछ बदलाव भी करना पड़ेंगे तो बड़ी गंभीरता के साथ सोचेंगे.
'खबरों में रहने की आदत हो गई है...'
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा- कुछ लोगों को कुछ भी बोलकर खबरों में अपना नाम बनाए रखने की आदत हो गई है, लेकिन वे यह नहीं समझते कि यह एक गंभीर मामला है. अगर राहुल जी थोड़े गंभीर हैं तो उन्हें जानकारी देनी चाहिए और सांसद होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी बनती है. वह क्या छुपा रहे हैं? तब झूठ था या अब ये... वही बता सकते हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







