
क्यों बाइक से भी स्लो चलती है किम जोंग उन की पर्सनल ट्रेन? जिससे रूस-चीन तक चले जाते हैं
AajTak
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक बेहद धीमी गति की ट्रेन से चीन पहुंचे हैं. इस ट्रेन की स्पीड एक बाइक से भी कम है. किम जोंग उन अपने इस पर्सनल ट्रेन से चीन और रूस तक की यात्रा करते हैं. जानते हैं यह ट्रेन आखिर इतनी धीमी क्यों है और इसकी खासियत क्या है?
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मंगलवार को अपनी खास ट्रेन से चीन के सैन्य परेड में हिस्सा लेने पहुंचे. एक तरफ कई देशों में आम लोगों के परिवहन के लिए बुलेट ट्रेन जैसी हाईस्पीड रेलगाड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है. वहीं एक देश के राष्ट्राध्यक्ष अपने विशेष सफर के लिए एक बेहद धीमी गति की ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं. इस ट्रेन को चलता-फिरता किला कहा जाता है. क्योंकि यह पूरी तरह से बुलेट प्रूफ और अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस होती है.
किम जोंग उन ने बीजिंग की यात्रा के लिए विशेष परिवहन प्रणाली के तहत एक धीमी गति वाले ट्रेन का उपयोग किया है. उनकी ट्रेन गहरे हरे रंग की है. यह एक बख्तरबंद ट्रेन है. इसका इस्तेमाल देश के नेता दशकों से करते आ रहे हैं. 2011 के अंत में उत्तर कोरियाई नेता बनने के बाद से किम ने चीन, वियतनाम और रूस की यात्रा के लिए इसी ट्रेन का उपयोग किया है.
इस ट्रेन की स्पीड कम क्यों है. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रेन को उत्तर कोरिया से बीजिंग पहुंचने में करीब 20 घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया. क्योंकि यह ट्रेन काफी धीमी है. इसके धीमी होने की वजह इसका पूरी तरह से बख्तरबंद होना है. यह एक बुलेटप्रूफ ट्रेन है. इसके अलावा इसमें एक ऑफिस, बड़ा सा किचन, कारों का काफिला रखने की जगह भी है. यही वजह है कि इसका वजन काफी ज्यादा हो जाता है और यह कारण है कि इसकी गति काफी धीमी होती है.
चीन में थोड़ी बढ़ जाती है ट्रेन की स्पीड रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई परिवहन पर पकड़ रखने वाले दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञ आह्न ब्युंग-मिन का कहना है कि चीन के नेटवर्क पर ट्रेन की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा (50 मील प्रति घंटा) तक पहुंच सकती है. जबकि उत्तर कोरिया के ट्रैक पर इसकी अधिकतम गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा (28 मील प्रति घंटा) है.
क्यों खास है ट्रेन आह्न के अनुसार सुरक्षा कारणों से किम को ऐसे कई रेलगाड़ियों की आवश्यकता होती है. इसलिए उन्होंने उत्तर कोरिया के ऐसे कई ट्रेनों का इस्तेमाल अब तक अपने सफर के लिए किया है. आह्न ने बताया कि इन ट्रेनों में 10 से 15 डिब्बे होते हैं, जिनमें से कुछ का उपयोग केवल नेता द्वारा किया जाता है.
विशेषज्ञ का कहना है कि इस बुलेटप्रूफ ट्रेन में बड़े दल, सुरक्षा गार्ड, भोजन और सुविधाओं के लिए अधिक सुरक्षित और आरामदायक स्थान होता है. इसमें बैठकों से पहले एजेंडा पर चर्चा करने के लिए एक हॉल जैसी जगह और किम जोंग उन का अपना ऑफिस भी है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







