
क्यों फारूक अब्दुल्ला बोले- मैं डरने वाला नहीं, चाहे फांसी दे दें, कुछ देर में देखें 'सीधी बात'
AajTak
'सीधी बात' में जब फारूक अब्दुल्ला से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली को सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी कहा करते थे कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूरज कभी नहीं झुक सकता, झुका या नहीं? तो फिर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल कैसे नहीं हो सकता है.
आजतक के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला शामिल हुए. सीधी बात कार्यक्रम के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला से बात करते हुए अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर, अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मुझे चाहे जेल में रखें, फांसी दें या कब्र में उतार दें फारूक अब्दुल्ला डरने वाला नहीं. इस कार्यक्रम को आप आज शाम 8 बजे आजतक के सभी प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव देख सकते हैं. 'सीधी बात' में जब फारूक अब्दुल्ला से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली को सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी कहा करते थे कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूरज कभी नहीं झुक सकता, झुका या नहीं? तो फिर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल कैसे नहीं हो सकता.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











