
क्यों जरूरी है फाइबर-रिच डाइट? यहां जानें और ये खाएं
AajTak
वजन कम करने के लिए फाइबर को डाइट में शामिल करना काफी जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं कैसे आप फाइबर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
फाइबर हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. यह हमारे पेट को सपोर्ट करता है, आपकी एनर्जी को स्टेबल रखता है और एक्स्ट्रा कैलोरी के बिना आपको भरा हुआ महसूस करने में भी मदद कर सकता है. वजन कम करने के लिए फाइबर को डाइट में शामिल करना काफी जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं कैसे आप फाइबर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.ब्रेकफास्ट से करें शुरुआत- ब्रेकफास्ट में रिफाइंड चीजों की बजाय फाइबर रिच चीजों को शामिल करें. नाश्ते में टोस्ट और कॉर्नफ्लेक्स खाने की बजाय ओट्स, साबुत अनाज की ब्रेड और फ्रूट्स से भरपूर योगर्ट का सेवन करें. इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आपका ब्लड शुगर स्पाइक भी नहीं करेगा.दाल और बीन्स का करें सेवन- ये फाइबर से भरपूर हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि ये पहले से ही ज़्यादातर देसी किचन का हिस्सा हैं. ये पौष्टिक और सेहतमंद होते हैं और आपके पेट को अच्छे से काम करने में मदद करते हैं.सब्जियों को करें शामिल- अपने फाइबर इंटेक को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है अपनी प्लेट में अलग-अलग रंग की सब्जियों को शामिल करें. अपनी दाल में ज़्यादा पालक डालें, अपने पराठे के आटे में कद्दूकस की हुई गाजर डालें या हर खाने के साथ साइड डिश के तौर पर मिक्स वेजिटेबल लें.साबुत अनाज को करें शामिल- अपने खाने में साबुत अनाज को शामिल करें. ब्राउन राइस, बाजरा और मल्टीग्रेन रोटियां आपके खाने में बहुत ज्यादा फाइबर और स्वाद लाती हैं. ये धीरे -धीरे पचते हैं जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है.फ्रुट्स को करें शामिल- फ्रूट्स को आप अकेले भी खा सकते हैं लेकिन अगर चाहें तो इन्हें आप अपने टोस्ट या फिर सलाद में भी शामिल कर सकते हैं. फलों में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है साथ ही इनमें नेचुरल शुगर पाई जाती है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











