
क्यों एपस्टीन के प्राइवेट जेट को कहा जाता था 'लोलिता एक्सप्रेस'? समझिए
AajTak
एपस्टीन की काली करतूतों से आज पूरी दुनिया वाकिफ है. उसका एक प्राइवेट जेट था, जिसे 'लोलिता एक्सप्रेस' के नाम से जाना जाता है. इस निजी विमान का इस्तेमाल कई बड़ी हस्तियों ने किया. इस पर ओनबोर्ड पार्टियां भी होती थीं. ऐसे में समझते हैं कि एपस्टीन के प्राइवेट जेट का नाम 'लोलिता एक्सप्रेस' क्यों पड़ा?
इन दिनों जेफरी एपस्टीन दुनियाभर में सबसे ज्यादा चर्चित नाम बन चुका है. इस शख्स की मौत सात साल पहले हो चुकी है, लेकिन इसके काले कारनामे की पोल एक के बाद एक अब जाकर खुल रही है. इसके लपेटे में एक से बढ़कर एक प्रभावशाली शख्सियत आ रहे हैं. हर एक नई एपस्टीन फाइल रिलीज होने के साथ सनसनी फैल जाती है कि इस बार किस बड़ी हस्ती का नाम इससे जुड़ेगा.
जेफरी एपस्टीन एक हाईप्रोफाइल ट्रैफिकिंग रैकेट चलाता था. इसमें वह नाबालिगों से जबरदस्ती जिस्मफरोशी कराता था. उस पर अनगिनत नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप था. एपस्टीन ने मजबूर नाबालिग लड़कियों का एक नेटवर्क बना रखा था. वह इन किशोरियों को अपने प्रभावशाली और धनी ग्राहकों तक पहुंचता था. इसके लिए वह अपने निजी जेट का इस्तेमाल करता था. इस प्राइवेट प्लेन पर ऑनबोर्ड पार्टियां होती थीं, जिनमें 14 साल की लड़कियों को भी शामिल किया जाता था. यही वजह है कि एपस्टीन के इस प्राइवेट जेट को 'लोलिता एक्सप्रेस' नाम दिया गया था.
'लोलिता' नाम के उपन्यास में आया है ये नाम रूसी-अमेरिकी लेखक व्लादिमीर नाबोकोव ने 1955 में 'लोलिता' नाम से एक नॉवेल लिखा था. इस उपन्यास की मुख्य कैरेक्टर का नाम भी 'लोलिता' ही है. एपस्टीन के निजी जेट का नाम में इसी पात्र से प्रेरित है. क्योंकि, नाबोकोव ने अपने उपन्यास में लोलिता नाम की एक ऐसी नाबालिग लड़की के कैरेक्टर को गढ़ा है, जो अपनी उम्र से कहीं पहले और कुछ ज्यादा ही बेबाक होती है. उसमें लोगों को अपील करने वाली आकर्षक खूबसूरती है और वह अपने इस आकर्षण का इस्तेमाल करना बखूबी जानती है. पॉप कल्चर में 'लोलिता' कम उम्र की आकर्षक और अपील करने वाली खूबसूरती का पर्याय बन गया.
यह भी पढ़ें: एपस्टीन के उस 'रेड रूम' का राज... जहां महिलाओं से 'प्राइवेट डांस' करवाता था
दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां एपस्टीन के दोस्त और क्लाइंट थे.इन बड़े लोगों के लिए वो ऐसी पार्टियां अरेंज करता था, जिसमें 14 से 18 साल की कम उम्र की लड़कियां होती थीं. वह इन लड़कियों को पार्टी डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए इस निजी जेट का इस्तेमाल करता था. इस 'लोलिता एक्सप्रेस' की सवारी करने का बहुत से प्रभावशाली लोगों पर आरोप लगा है.
यह भी पढ़ें: अब किसके पास है एपस्टीन का 'आईलैंड'? जहां प्राइवेट जेट से आती थी लड़कियां...

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









