
क्यों अपनी बाइक्स के आगे लोहे की रॉड लगवा रहे पाकिस्तानी? क्या है इसकी वजह
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग बाइक के आगे रॉड फिक्स करवाते दिखाई दे रहे हैं. क्या यह कोई ट्रेंड या फिर लोग इसका सेल्फ स्टीक के तौर पर इस्तेमाल करेंगे या कुछ और? इस चीज को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में जानते हैं कि बाइक के आगे रॉड लगवाने का आखिर माजरा क्या है?
पाकिस्तान में मोटरसाइकिल और स्कूटरों के आगे रॉड लगवाने के वायरल वीडियो के बीच ये चर्चा हो रही है कि ये ट्रेंड आखिर है क्या? थोक के भाव में बाइक के आगे लोग रॉड या मेटल स्टीक लगाते नजर आ रहे हैं. इन वीडियो में बताया जा रहा है कि ये कोई ट्रेंड नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के लाहौर में वसंत की वापसी हो रही है. ऐसे में समझते हैं कि बसंत की वापसी क्या है और इसका बाइक के आगे मेटल स्टीक लगाने से क्या संबंध है.
पाकिस्तान के लाहौर में सर्दी खत्म होने और बसंत का मौसम शुरू होते ही बसंत उत्सव मनाने की परंपरा है. इस दौरान लोग घरों से बाहर निकलकर पतंग उड़ाते थे. पतंगबाजी इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण होता था. लाहौर से बाहर रहने वाले लोग, यहां तक की जो विदेशों में रहते हैं, वो भी छुट्टियां लेकर इस उत्सव को मनाने घर पहुंचते थे. इस त्योहार को लेकर लोगों में वहां ईद से भी ज्यादा उत्साह होता था. लेकिन, पिछले कुछ दशकों से इस त्योहार पर बैन लग गया.
गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2005 से बसंत मनाने पर रोक लगा दिया गया था. क्योंकि, इस दौरान पतंगबाजी से होने वाली दुर्घटनाए बढ़ने लगी थी. पतंग के मांझे से काफी लोग घायल होने लगे. यहां तक की कई जानें भी चली गईं. खासकर, सड़कों पर चलने वाले बाइक और साइकिल सवार कई लोगों की मांझा धागे की चपेट में आने से मौत हो गई थी.
इसके बाद से बसंत में पतंगबाजी पर बैन लगा दिया गया. जबकि, इस उत्सव का मुख्य आकर्षण ही पतंग उड़ाना होता था. इस दौरान और भी कई तरह के खेल, गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित होते थे और पतंगबाजी इसकी प्रमुख गतिविधि होती थी. इसको लेकर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती थी. 2005 में पतंगबाजी पर बैन के लिए अध्यादेश भी लाया गया था.
अब लाहौर की इस परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को फिर से शुरू करने का फैसला सरकार ने लिया है. इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से कई तरह के गाइड लाइन भी जारी किए गए हैं. खासकर, पतंगबाजी के लिए मांझा धागे या मेटल और कांच लेपित धारदार धागे के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया गया है और पतंगबाजी के लिए परमिशन लेने का प्रावधान किया गया है.
ऐसे में लोग व्यक्तिगत स्तर पर पतंगबाजी के दौरान दुर्घटना का शिकार होने से बचने के लिए बाइक के आगे मेटल की स्टीक लगवा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह के हादसे को टाला जा सके. अगर किसी पतंग का धागा बाइक के सामने आए भी तो वो रॉड से टकराकर रुक जाए और राइडर को कोई नुकसान नहीं पहुंचे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








