
क्योंकि मौसम चुनावी है: वकीलों के साथ अरुण वाल्मीकि के घर पहुंचे खुर्शीद, कहा- कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई
Zee News
एक तरफ जहां यूपी में पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मिकी की हत्या के बाद लगातार कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी वाड्रा दलित हितैषी बन रहे हैं, वहीं राजस्थान में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार पर कोई सक्रियता नहीं दिख रही.
आगरा: ताजनगरी आगरा में पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत के मामले में राजनीति गरमा गई है. जाहिर सी बात है, उत्तर प्रदेश चुनाव में बढ़त हासिल करने के लिए कांग्रेस हर उस मुद्दे को भुनाना चाहती है, जिससे प्रदेश सरकार को घेरा जा सके. प्रियंका गांधी के एलान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, पूर्व मंत्री प्रदीप माथुर समेत अन्य नेताओं का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मृतक सफाई कर्मचारी के लोहामंडी स्थित घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की.
कांग्रेस परिजनों को देगी 30 लाख रुपए इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसके राज में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं. पुलिस लोगों के साथ बर्बरता कर रही है. सलमान खुर्शीद ने मृतक के परिजनों को कांग्रेस की तरफ से 30 लाख का मुआवजा देने की बात कही. इस मौके पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार मनमानी पर उतारू है. पुलिस हत्याएं कर रही है. उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










