
क्या PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच यूक्रेन युद्ध पर भी होगी चर्चा? मीटिंग से पहले व्हाइट हाउस ने बताया
AajTak
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होगी. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों नेता रूस-यूक्रेन युद्ध के शांति प्रस्ताव को लेकर किस हद तक बातचीत करेंगे, मैं अभी नहीं कह सकता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं. उनकी इस यात्रा से दोनों देशों की रिश्ते और भी मजबूत होंगे. पीएम मोदी की राष्ट्रपति बाइडेन के साथ किन मुद्दों पर बातचीत होगी, इसकी जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण है रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा.
अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल कॉर्डिनेटर फॉर स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन जॉन किर्बी ने कहा कि दोनों नेता रूस-यूक्रेन युद्ध के शांति प्रस्ताव को लेकर किस हद तक बातचीत करेंगे, मैं अभी नहीं कह सकता.
बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के न्योते पर पीएम मोदी 24 जून तक अमेरिका में रहेंगे. बाइडेन 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे. इस यात्रा में प्रधान मंत्री अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे.
किर्बी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूक्रेन में शांति बहाली में शामिल तीसरे पक्ष के देश की भूमिका का अमेरिका स्वागत करता है. उन्होंने कहा कि जहां तक अन्य राष्ट्रों की भूमिका की बात है, "हमने भी लंबे समय से कहा है कि हम शांति प्रक्रिया में शामिल तीसरे पक्ष के देश की भूमिका का स्वागत करेंगे और हम मानते हैं कि इसमें तीसरे पक्ष के देश के लिए इस तरह की भूमिका हो सकती है."
यूक्रेन युद्ध को लेकर होगी चर्चा: किर्बी
किर्बी ने कहा, "इसको लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान चर्चा होगी. इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं उठता. हालांकि किस हद तक शांति प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. मैं अभी कुछ नहीं कह सकता. हमें इसके लिए नेताओं को सुनने का इंतजार करना होगा."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








