
क्या Jio ने यूजर्स से बोला 'झूठ'? प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बाद भी दिखेंगे Ads
AajTak
JioCinema Plans: जियो ने अपने OTT प्लेटफॉर्म JioCinema के नए प्लान्स का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने दो प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो फिलहाल 29 रुपये और 89 रुपये की कीमत पर मिलेंगे. दोनों ही प्लान्स में जियो सिनेमा का प्रीमियम एक्सेस मिलेगा. हालांकि, प्रीमियम एक्सेस के बाद भी यूजर्स को ऐड्स दिख रहे हैं, जिसकी वे शिकायत कर रहे हैं.
रिलायंस जियो ने अपने OTT प्लेटफॉर्म JioCinema के लिए नए प्लान्स का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने ऐड-फ्री प्रीमियम प्लान्स का ऐलान किया है. OTT प्लेटफॉर्म के लिए ब्रांड ने 29 रुपये और 89 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स को मूवी और वेब सीरीज पर ऐड फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा.
हालांकि, यूजर्स की शिकायत है कि JioCinema का ऐड फ्री प्लान पूरी तरह से ऐड फ्री नहीं है. कंपनी ने इस बारे में सही जानकारी नहीं दी है. प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बाद भी इस प्लेटफॉर्म पर बैनर ऐड्स दिख रहे हैं.
JioCinema ने नए प्लान्स की लॉन्चिंग के साथ जानकारी दी थी कि उनके ऐड फ्री प्रीमियम प्लान्स में मूवीज, टीवी शो, वेब सीरीज और दूसरे रेगुलर कंटेंट पर ऐड्स दिखाई नहीं देंगे. प्लेटफॉर्म ने ये भी साफ किया था कि व्यूअर्स को स्पोर्ट्स और लाइव टीवी स्ट्रीमिंग पर Ads देखने को मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या Jio बिगाड़ देगा Netflix और Amazon Prime का खेल? लॉन्च किया सबसे सस्ता OTT प्लान
हालांकि, कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी थी कि Ad-Free प्लान्स में सिर्फ वीडियो ऐड्स को रिमूव किया जाएगा. JioCinema के Help पेज पर इस बारे में जानकारी दी गई है. कंपनी ने हेल्प पेज पर बताया है कि लाइव कंटेंट पर ऐड्स दिखेंगे. साथ ही Ad-Free प्लान के बाद वीडियो ऐड्स नहीं दिखेंगे, लेकिन बैनर ऐड्स नजर आएंगे.
ये ऐड्स मुख्य रूप से JioCinema के मेन पेज पर नजर आएंगे. कई बार ये दूसरे सेक्शन में भी दिख रहे हैं. गौरव राठौड़ नाम के X यूजर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में शिकायत की है. उनका कहना है कि सब्सक्रिप्शन खरीदने के बाद भी उन्हें ऐड्स दिख रहे हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











