
क्या Apple के CEO टिम कुक इस आदत की वजह से हुए हैं सफल? ऐसे होती है उनके दिन की शुरूआत
AajTak
58 साल के टिम कुक को सुबह जल्दी उठ जाना पसंद है. टिम कुक की सुबह 4 बजे से पहले हो जाती है. वो सुबह में 3:45 बजे जग जाते हैं.
ऐपल की सीईओ Tim Cook काफी सक्सेसफुल व्यक्ति है. हर कामयाब इंसान के पीछे उसकी डेली रूटीन का काफी अहम योगदान होता है. टिम कुक मॉर्निंग रूटीन फॉलो करते हैं. 58 साल के टिम कुक को सुबह जल्दी उठ जाना पसंद है. टिम कुक की सुबह 4 बजे से पहले हो जाती है. वो सुबह में 3:45 बजे जग जाते हैं. इसके बारे में उन्होंने Axios को दिए एक इंटरव्यू में बताया था. उठने के बाद वो अपने समय को यूजर्स के मेल और कमेंट्स को पढ़ने में लगाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










