
क्या 2024 की लड़ाई UP में ही लड़ी जाएगी - और मुद्दा मंडल बनाम कमंडल ही होगा?
AajTak
2024 के लोक सभा चुनाव की तैयारियों को देखें तो देश की सियासत फिर से उत्तर प्रदेश के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है, और अयोध्या के साथ बनारस भी राजनीति का बड़ा केंद्र बन रहा है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या और बनारस दौरे के बीच नीतीश कुमार ने भी बनारस का कार्यक्रम बना लिया है.
2024 की तैयारी तो 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले से ही चल रही थी. तीन राज्यों में चुनाव नतीजे बीजेपी के मनमाफिक आये भी, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने भी बाजी मार ली. बीजेपी ने तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्रियों का भी चुनाव भी चुनावी मकसद से ही किया है.
सवाल है कि क्या 2024 के लोक सभा चुनाव की लड़ाई उत्तर प्रदेश में ही लड़ी जाएगी? और क्या लोक सभा चुनाव में मंडल बनाम कमंडल ही सबसे बड़ा मुद्दा होगा?
लक्षण तो काफी हद तक ऐसे ही दिखाई पड़ रहे हैं. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ये भी देखने को मिला था कि राम मंदिर निर्माण की वजह से अयोध्या राजनीति का प्रमुख केंद्र बन गया था. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीएसपी के ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत अयोध्या से ही करायी थी - और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल भी अयोध्या जाकर जोर जोर से जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे.
अयोध्या और बनारस बने चुनावी राजनीति के केंद्र
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा लग रहा था जैसे लखनऊ नहीं बल्कि अयोध्या ही यूपी की राजधानी हो. चूंकि ममता बनर्जी को जय श्रीराम से ज्यादा ही परहेज रहता है, इसलिए वो लखनऊ से आगे बढ़ीं तो बनारस तक पहुंच गईं - और अपने तरीके से शोर मचाकर जोरदार मौजूदगी भी दर्ज कराई थी.
लोक सभा चुनाव की राजनीति तो यूपी के इर्द गिर्द घूमती महसूस हो ही रही है, अब फिर से लखनऊ के मुकाबले अयोध्या ज्यादा महत्वपूर्ण लगने लगा है - और इस बार तो अयोध्या के साथ साथ बनारस भी चुनावी राजनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








