
क्या 1971 की हार भूल गया पाकिस्तान? बिलावल के असभ्य बयान पर भारत का तीखा जवाब
Zee News
प्रधानमंत्री मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के निजी हमले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी टिप्पणियां यहां तक कि पाकिस्तान की दृष्टि से भी निम्न स्तर की हैं. साथ ही भारत ने ये भी कहा है कि 1971 की हार पाकिस्तान भूल गया है.
नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने आपत्तिजनक बयान दिया. जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनकी इस बदजुबानी को असभ्य बताया है. भारत ने ये भी पूछा कि क्या पाकिस्तान 1971 की हार भूल गया है. Our response to media queries regarding Pakistan Foreign Minister’s uncivilised remarks:
बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पाकिस्तान के लिए भी नया निम्न स्तर भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करने को लेकर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि यह उस देश (पाकिस्तान) के लिए भी एक 'नया निम्न स्तर' है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








