
क्या होता है GPA? जिसके तहत विराट कोहली ने बड़े भाई विकास कोहली को गुरुग्राम की प्रॉपर्टी का अधिकार सौंपा
AajTak
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले एक बार फिर चर्चा में हैं. वह इस दौरे पर तो अपना जलवा दिखाएंगे. वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले गुरुग्राम से जुड़ी प्रॉपर्टी GPA अपने भाई विकास कोहली के नाम की. आखिर GPA क्या होता है.
विराट कोहली 19 अक्टूबर से क्रिकेट के मैदान में एक्शन में होंगे. वो 3 मैचों की वनडे सीरीज में अपना जलवा दिखाएंगे. कोहली ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 अक्टूबर को रवाना हुए. लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले 14 अक्टूबर को वो गुरुग्राम पहुंचे थे. बाद में गुरुग्राम की तहसील भी पहुंचे जहां उन्होंने अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम गुरुग्राम से जुड़ी प्रॉपर्टी की GPA कर दी.
क्रिकेट के मैदान पर धमाका करने वाले कोहली अपनी इस ऑफ-फील्ड एक्शन की वजह से चर्चा में आ गए. जहां कोहली ने प्रॉपर्टी की GPA (General Power of Attorney) बड़े भाई विकास कोहली के नाम ट्रांसफर कर दी. मंगलवार (14 अक्टूबर) की दोपहर कोहली गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील में पहुंचे थे.
इस दौरान विराट कोहली ने तहसील में कार्यरत कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिए. ध्यान रहे विराट कोहली बीते दिनों परिवार के साथ इंग्लैंड शिफ्ट हुए हैं. इसी के चलते विराट कोहली ने प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी अधिकार अपने भाई को सौंपे हैं.
क्या होता है GPA (General Power of Attorney) GPA एक ऐसा कानूनी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति को दूसरे की ओर से संपत्ति या अन्य वित्तीय कामकाज करने का अधिकार देता है. एक सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी (General Power of Attorney - GPOA) एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति (मुख्य व्यक्ति) को किसी अन्य व्यक्ति (एजेंट) को अपनी ओर से व्यापक कानूनी और वित्तीय कार्य करने का अधिकार देता है. यह एजेंट को बैंकिंग, संपत्ति प्रबंधन, अनुबंधों पर हस्ताक्षर और अन्य कई वित्तीय मामलों सहित कई क्षेत्रों में निर्णय लेने की शक्ति देता है, जब तक कि यह रद्द न हो जाए या मुख्य व्यक्ति की मृत्यु न हो जाए.
इस कदम के बाद यह सवाल उठ रहा है कि कोहली ने यह निर्णय क्यों लिया और इससे उनकी प्रॉपर्टी के मामलों में क्या बदलाव आएंगे. ऐसा माना जा रहा है कि प्लेयर्स और सेलिब्रिटी के बीच यह आम है ताकि संपत्ति और अन्य जिम्मेदारियों का प्रबंधन आसान हो सके.
General Power of Attorney (GPA) क्यों जरूरी? GPA एक ऐसा कानूनी दस्तावेज़ है जो किसी भरोसेमंद व्यक्ति को आपके बजाय कानूनी और वित्तीय काम करने की अनुमति देता है, जैसे कि प्रॉपर्टी का प्रबंधन यह तब काम आता है जब आप खुद वहां मौजूद नहीं हो सकते, जैसे कि स्वास्थ्य कारणों से या विदेश में रहने वाले लोग (NRI). पर ध्यान रहे, GPA से प्रॉपर्टी का मालिकाना हक नहीं बदलता. अगर आप चाहते हैं कि प्रॉपर्टी किसी और के नाम हो, तो इसके लिए रजिस्टर्ड सेल डीड बनवाना जरूरी है.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








