
क्या है UAE का गोल्डन वीजा, जो इस भारतीय दिग्गज को मिला
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 2019 में लॉन्ग टर्म रेजिडेंट वीजा के लिए नया सिस्टम लागू किया. इससे विदेशी यूएई में रहकर काम और पढ़ाई कर सकेंगे. इस नए नियम से विदेशी नागरिक संयुक्त अरब अमीरात में रहकर 100 फीसदी अपने स्वामित्व में कारोबार कर सकेंगे.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 2019 में लॉन्ग टर्म रेजिडेंट वीजा के लिए नया सिस्टम लागू किया. इससे विदेशी यूएई में रहकर काम और पढ़ाई कर सकेंगे. इस नए नियम से विदेशी नागरिक संयुक्त अरब अमीरात में रहकर 100 फीसदी अपने स्वामित्व में कारोबार कर सकेंगे. संयुक्त अरब अमीरात ने विदेशियों को लुभाने के लिए ये नया नियम बनाया है. यूएई ने खास कर यह नियम दुबई को ध्यान में रखते हुए बनाया है, जहां कोरोना वायरस संकट के चलते सैलानियों की आवाजाही में कमी देखी जा रही थी. (फोटो-@duttsanjay) अभी 26 मई को फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा हासिल किया है. संजय दत्त ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. फिलहाल, संयुक्त अरब अमीरात के वीजा सहित कई अन्य निमयों मे ढील दिए जाने का असर भी दिख रहा है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक आसान नियम-कायदों के चलते कोरोना संकट में अपने देशों में लॉकडाउन से परेशान कई कारोबारी दुबई का रुख कर रहे हैं. दुबई शिफ्ट होने वाले अमीर लोगों में भारतीय भी हैं. दुनियाभर के अमीरों के पहुंचने से दुबई में लग्जरी घरों की मांग में इजाफा हुआ है. (फोटो-@duttsanjay) Honoured to have received a golden visa for the UAE in the presence of Major General Mohammed Al Marri, Director General of @GDRFADUBAI. Thanking him along with the @uaegov for the honour. Also grateful to Mr. Hamad Obaidalla, COO of @flydubai for his support🙏🏻 pic.twitter.com/b2Qvo1Bvlc
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









