
क्या है Pegasus फोन हैकिंग विवाद, जिसपर सरकार को घेर रहा है विपक्ष?
AajTak
संसद के मॉनसून सत्र से पहले फोन हैकिंग से जुड़ा मामला सामने आया है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 40 से ज्यादा पत्रकारों के फोन हैक हुए हैं. इस मसले पर विपक्ष सरकार से तीखे सवाल पूछ रहा है.
कोरोना संकट, महंगाई और अन्य तमाम बड़े मुद्दों के बीच संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में जिस मसले पर सबसे ज्यादा बवाल के आसार हैं, वह फोन हैकिंग का मामला है. बीते दिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pegasus स्पाइवेयर द्वारा भारत में कई पत्रकारों, नेताओं और अन्य सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों का फोन हैक किया गया. दावा है कि ये सरकार द्वारा करवाया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने इन आरोपों को नकार दिया है. अब ये पूरा मामला क्या है, किस पक्ष ने क्या बात कही है, एक बार पूरी बात समझिए...क्या फोन हैकिंग का पूरा मामला? रविवार रात को एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि इज़रायल सॉफ्टवेयर Pegasus की मदद से भारत के करीब 300 लोगों के फोन हैक (Phone Hacking) किए गए. इनमें पत्रकार, मंत्री, नेता, बिजनेसमैन और अन्य सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए लोग शामिल हैं. ये रिपोर्ट वाशिंगटन पोस्ट समेत दुनिया की करीब 16 मीडिया कंपनी द्वारा पब्लिश की गई है. रिपोर्ट की पहली कड़ी में भारत के करीब 40 पत्रकारों (Journalists) का नाम शामिल किया गया है. दावा है कि 2018 से 2019 के बीच अलग-अलग मौकों पर इन सभी पत्रकारों के फोन हैक किए गए या हैक करने की कोशिश की गई. इस दौरान व्हाट्सएप कॉल, फोन कॉल, रिकॉर्डिंग, लोकेशन समेत अन्य कई जानकारियां ली गई. खुलासा करने वाली कंपनियों के मुताबिक, इस रिपोर्ट की अलग-अलग कड़ियां पेश की जाएंगी. जिसकी शुरुआत रविवार रात से की गई है. आने वाले कड़ियों में नेताओं, मंत्रियों और अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के नाम हो सकते हैं.
हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







