
क्या है Five Eyes जिसका सहारा लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत को घेरने की कोशिश कर रहे हैं?
AajTak
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जिस FIVE EYES के इनपुट का सहारा लेकर भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं वो खुद में ही एक ऐसा संगठन है जिसका काम ही दुनिया भर के लोगों की अवैध रूप से जासूसी करना है. ये देश इसके लिए अपनी सुरक्षा का हवाला देते हैं और तकनीक के दम पर दूसरों की सिक्योरिटी का दादागीरी से उल्लंघन करते हैं. ये संगठन बना तो 1946 में लेकिन इसको चलाने वाले एजेंसियों ने 1980 के दशक तक इसको दुनिया से छिपाये रखा.
The FIVE EYES (FVEY) पब्लिक सेफ्टी के नाम पर दुनिया के 5 शक्तिशाली देशों की दादागीरी है. औपनिवेशिक खुमारी में डूबे, अंग्रेजी बोलने वाले विश्व के 5 धनाढ्य देश अपनी सुरक्षा का हवाला देकर दुनिया में कहीं भी जासूसी, फोन टैपिंग, गुप्त ऑपरेशन और मिलिट्री और सिविल इंटेलीजेंस की गतिविधियों को अंजाम देते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर बने इस 'कुलीन' क्लब में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन शामिल हैं.
इन पांच देशों ने मिलकर ग्लोबल इंटेलिजेंस का एक खतरनाक नेटवर्क तैयार किया है. वैश्विक निगरानी से मिले इनपुट को ये पांच देश समय-समय पर अपने हित में इस्तेमाल करते हैं और जरूरत पड़े तो इसका प्रयोग दुनिया के दूसरे देशों पर नकेल कसने के लिए भी किया जाता है. चूंकि ये देश दुनिया के मंच पर ताकत और प्रतिष्ठा का लबादा ओढ़े हुए हैं इसलिए पिछले कई दशकों तक इनकी करनी पर सवाल उठाने वाला कोई नहीं था. लेकिन अब ग्लोबल ऑर्डर में टूट-फूट मचा हुआ है और इनके एक्शन पर लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अभी यही तरकीब भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. मगर भारत ने कनाडा को दो टूक और खरी-खरी सुनाकर बता दिया है कि The FIVE EYES की दबंगई और दादागीरी बर्दाश्त करने के लिए भारत के पास वक्त नहीं है.
आसान भाषा में कहें तो FIVE EYES दुनिया भर में जासूसी करने के लिए पांच देशों द्वारा मिलकर बनाया गया एक गुट है. इस जासूसी से मिले इनपुट को ये पांच देश आपस में साझा करते हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को आनन-फानन में बुलाये गये एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कनाडा ने उन सभी सूचनाओं और इनपुट को फाइव आईज के देशों के साथ साझा किया है जिसमें कनाडा के मुताबिक पिछले साल खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में भारतीय राजनयिकों के कथित रूप से शामिल होने के आरोप हैं.
दरअसल The FIVE EYES तब वजूद में आया जब दुनिया वर्ल्ड वार-2 के झटकों से गुजर रही थी. ब्रिटिश प्रभुत्व की समाप्ति, अमेरिका के सुपर पावर के रूप में उभरने और अमेरिकी वर्चस्व के खिलाफ सोवियत रूस के उदय ने पश्चिमी दुनिया में खलबली मचा दी. पश्चिमी देशों को अब ऐसे संगठन की जरूरत थी जो दुनिया भर में उनके शत्रुओं की टोह ले सके. इसके अलावा भी एक ऐसे संगठन की जरूरत थी जो दुनिया भर से खुफिया जानकारियां नीति और नियमों से परे जाकर भी इकट्ठा कर सके. फिर इन सूचनाओं को इन संगठन में शामिल देश आपस में साझा कर सकें और अपने कथित राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर सकें.
पिछले तीन-चार दशकों में चीन के उभार ने भी इन देशों को काउंटर बैलेंसिंग के लिए ऐसी खुफिया जानकारियां इकट्ठा करने के लिए एक फोरम पर आने को मजबूर किया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








