
क्या है Covid Arm जिससे वैक्सीन लेने वाले हो रहे परेशान, ऐसे पहचानें लक्षण
AajTak
आपने कोरोना वायरस की वैक्सीन ली है और बांह पर जहां इंजेक्शन लगाया गया उस क्षेत्र के चारों ओर सूजन के साथ ही त्वचा पर दाने पड़ गए हैं, तो संभावना है कि आपमें 'COVID arm' विकसित हो गया है.
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की शुरुआत के साथ ही वैज्ञानिक और चिकित्सा विशेषज्ञों ने वायरस का अध्ययन करना और इसकी जटिलताओं को समझने की कोशिश शुरू कर दी थी. यही वजह है कि एक साल से भी कम समय में दुनिया भर में कोरोना की वैक्सीन विकसित कर ली गई. पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन के रोलआउट के साथ ही लोगों ने अब राहत की सांस ली है. हालांकि, टीका लगाए जाने के बाद उसके साइड इफेक्ट (दुष्प्रभाव) ने लोगों के बीच काफी संदेह पैदा किया है. इन संदेहों में सबसे प्रमुख और चर्चित है टीका लगाए जाने के बाद कोविड आर्म (Covide arm). आज हम आपको बताएंगे आखिर क्या है कोविड आर्म और कैसे आप इसकी पहचान कर सावधान रह सकते हैं. यदि आपने कोरोना वायरस की वैक्सीन ली है और बांह पर जहां इंजेक्शन लगाया गया उस क्षेत्र के चारों ओर सूजन के साथ ही त्वचा पर दाने पड़ गए हैं, तो संभावना है कि आपमें 'COVID arm' विकसित हो गया है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, "कोविड आर्म" रैश के साथ वो जगह है जहां वैक्सीन लगाई गई है. मेडिकल टर्म में इस स्थिति को त्वचीय अतिसंवेदनशीलता भी कहा जाता है, जो प्रतिक्रिया स्वरूप दिखाई देता है. जिस बांह पर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जाती है वहां साइड-इफेक्ट्स के संकेत आपको टीका लगाए जाने के बाद दिखाई देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार कोविड आर्म के कुछ सामान्य संकेत त्वचा पर लालीपन आना, सूजन और टीका लगने के आठ या उससे अधिक दिनों के बाद टीके वाले हिस्से के पास की त्वचा का कोमल हो जाना है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










