
क्या है वो OTP जिसके जरिये गुजरात में चुनावी दांव खेलने जा रहे केजरीवाल
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में आजतक के टाउनहॉल में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अऱविंद केजरीवाल शामिल हुए. इस दौरान केजरीवाल ने OTP फॉर्मूले का जिक्र किया. केजरीवाल ने कहा कि ओटीपी का अर्थ ओबीसी, ट्राइबल और पाटीदार है. केजरीवाल ने इस ओटीपी को समझाते हुए कहा कि हमने ओबीसी का सीएम कैंडिडेट बनाया है. जबकि आम आदमी पार्टी के पास ट्राइबल का भारी समर्थन है, साथ ही AAP का अध्यक्ष पाटीदार समाज से है.
गुजरात के अहमदाबाद में आजतक के टाउनहॉल में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अऱविंद केजरीवाल के साथ ही AAP के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी भी शामिल हुए. इस दौरान केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों को लेकर OTP फॉर्मूले का जिक्र किया. दरअसल, उन्होंने कहा कि मेरे पास एक मैसेज आया था, जिस व्यक्ति ने ये मैसेज भेजा उन्होंने कहा कि आप तो OTP फॉर्मूला अपना रहे हैं.
टाउनहॉल में सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस OTP का मतलब भी बताया. उन्होंने कहा कि ओटीपी का अर्थ ओबीसी, ट्राइबल और पाटीदार है. केजरीवाल ने इस ओटीपी को समझाते हुए कहा कि हमने ओबीसी का सीएम कैंडिडेट बनाया है. जबकि आम आदमी पार्टी के पास ट्राइबल का भारी समर्थन है, साथ ही AAP का अध्यक्ष पाटीदार समाज से है.
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इन तीनों के साथ ही सभी हमारे साथ हैं. क्योंकि हम बिजली फ्री कर रहे हैं तो सबके लिए कर रहे हैं अगर स्कूल बना रहे हैं तो सभी के बच्चों के लिए बना रहे हैं. हमारी पार्टी किसी एक कास्ट के लिए नहीं, बल्कि हम सभी जातियों के लिए काम करेंगे.
गुजरात में AAP के सीएम कैंडिडेट की घोषणा होने के बाद पार्टी के नेताओं की नाराजगी पर इसुदान गढ़वी ने कहा कि हम सभी अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं. उन्होंने कहा कि गोपाल भाई और हम राम लक्ष्मण की जोड़ी हैं. गोपाल भाई हमारे अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष तो सीएम से भी बड़ा होता है. लेकिन हमें ये याद रखना है कि गुजरात की जनता को क्या देना है.
गुजरात में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







