
क्या है डंकी रूट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुंच रहे अमेरिका और यूरोप, क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक?
AajTak
शाहरुख खान की फिल्म डंकी अवैध ढंग से विदेश जाने के स्कैम से जुड़ी है. हर साल दुनियाभर से लाखों लोग अमेरिका, यूरोप या ब्रिटेन जैसे बड़े देशों का बॉर्डर अवैध ढंग से पार करते हैं. चुपके से किसी देश में घुसने के कई तरीके हैं. इन्हीं में से एक है डंकी रूट, जो सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है.
इजरायल और आतंकी गुट हमास के बीच लड़ाई में बार-बार ये बात आ रही है कि दुनिया का कोई भी देश गाजावासियों को शरण देने को तैयार नहीं. इन हालातों में बहुत संभव है कि गाजा पट्टी के लोग चुपके से दूसरे देशों तक पहुंचने लगे. ऐसा होता भी रहा है.
सीरिया, पाकिस्तान या अफ्रीकी देशों से लोग अवैध तरीके से अमीर देशों के बॉर्डर पार करते रहे. बीते दिनों ब्रिटेन जा रहे बहुत से लोगों की एक नाव डूबने से मौत हो गई. वे सभी अवैध ढंग से सीमा पार करने की फिराक में थे. इसके कई मैथड होते हैं. डंकी रूट इनमें से एक है.
क्या होता है ये? ये विदेश तक पहुंचने का बैकडोर मैथड है. इसमें भागने वाले एक या दो देशों नहीं, बल्कि कई देशों से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. इसके लिए केवल एक देश का वीजा लिया जाता है. वहां तक पहुंचने के बाद आदमी गायब हो जाता है, यानी कई देशों से होते-रुकते हुए चुपचाप डेस्टिनेशन तक पहुंचता है.
क्योंकि ये तरीका अवैध है, इसलिए इसमें ट्रांसपोर्ट भी गलत-सलत होता है. जैसे लोगों को कार की डिक्की या माल ढोने वाले जहाजों में छिपा दिया जाता है और उन्हें तभी बाहर आने मिलता है, जब वे सही जगह तक पहुंच जाएं.
मंजिल तक पहुंचने की कोई गारंटी नहीं

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








