
क्या है इद्दत, जिसे न मानने पर Imran Khan और उनकी पत्नी को हुई सजा, कब इस्लाम में शादियां अवैध बन जाती हैं?
AajTak
पाकिस्तान में गुरुवार को आम चुनाव हैं. इससे पहले वहां के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गैरकानूनी तरीके से शादी पर 7 साल की सजा सुनाई गई. कोर्ट ने इमरान और उनकी पत्नी बुशरा के खिलाफ इद्दत मैरिज केस में फैसला सुनाते हुए कहा कि ये शादी गैर-इस्लामिक है. जानिए, क्या है इद्दत और क्यों इसे न मानने पर मुस्लिम शादियां अमान्य हो जाती हैं.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को ऐन चुनाव से पहले एक के बाद एक तीन मामलों में सजा हो गई. ताजा केस अवैध शादी का है. इसी 3 फरवरी को रावलपिंडी में सिविल जज ने इमरान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा खान के खिलाफ फैसला सुनाया. मामले को खुद बुशरा के पूर्व पति खावर फरीद मानेका कोर्ट तक लेकर गए थे. उनका कहना था कि इमरान से रिश्ते के समय बुशरा का इद्दत का समय चल रहा था. दोनों ने इसी पीरियड में निकाह किया, जो पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 496 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है.
क्या है इद्दत यह इंतजार की अवधि है. इसका पालन किसी महिला को तब करना होता है, जब उसके शौहर की मौत हो जाए. इस दौरान महिला एक निश्चित वक्त तक शादी नहीं कर सकती है. ये समय करीब 4 महीने लंबा होता है. तलाक के बाद भी ये वेटिंग पीरियड मानना जरूरी है. इस अवधि को कुरू कहते हैं, हालांकि बोलचाल में इसे भी इद्दत ही कहा जाता है.
क्यों पालन करना जरूरी इद्दत का मुख्य उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि इस दौरान महिला गर्भवती तो नहीं. अगर इद्दत का समय पूरा किए बगैर महिला शादी कर ले और इसके बाद प्रेग्नेंसी सामने आए तो ये हो सकता है कि बच्चे की वैधता पर शक हो. इसी शक को दूर करने के लिए इद्दत की अवधि लंबी रखी गए ताकि प्रेग्नेंसी (अगर हो तो) पता लग जाए. इसमें ये भी है कि गर्भवती होने पर महिला बच्चे के जन्म तक नई शादी नहीं कर सकती.
महिला को दर्द से उबारना भी एक मकसद
इसका एक मकसद नए रिश्ते से पहले महिला को पूरी तरह से तैयार करना भी है. पति की मौत या तलाक के बाद औरत उस सदमे से बाहर आकर रिश्ते को पूरी तरह से अपना सके, इद्दत इस प्रिपरेशन का समय भी देता है. इस दौरान महिला शादी नहीं कर सकती. अगर वो ऐसा कर ले तो शरियत के मुताबिक संबंध गैर-इस्लामिक माना जाएगा.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.











