
'क्या हम 17वीं सदी में वापस जा रहे हैं...', महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट नाराज
AajTak
घटना पर गंभीर आपत्ति जताते हुए एचसी ने कहा: “यह हम सभी के लिए शर्म की बात है. आजादी के 75 साल बाद हम इस स्थिति की उम्मीद नहीं कर सकते. यह हमारे लिए एक सवाल है कि क्या हम 21वीं सदी से 17वीं सदी में वापस जा रहे हैं? "क्या हम समानता या प्रगतिशीलता की ओर बढ़ रहे हैं या फिर, हम 17वीं और 18वीं शताब्दी में वापस जा रहे हैं.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए बेलगावी जिले के एक गांव में एक महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना को "असाधारण मामला" करार दिया है. असल में 11 दिसंबर की सुबह जब महिला का बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था. लड़की की सगाई किसी और से होने वाली थी. महिला के साथ मारपीट की गई, उसे निर्वस्त्र कर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांध दिया गया.
एक खंडपीठ ने बेलगावी के पुलिस आयुक्त के साथ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को अतिरिक्त रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 18 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के लिए भी बुलाया. महाधिवक्ता ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी वराले और न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित की खंडपीठ के समक्ष घटना पर की गयी कार्रवाई से संबंधित एक ज्ञापन और कुछ दस्तावेज रखे.
हालाँकि कोर्ट ने कहा कि “कम से कम हम यह कह सकते हैं कि घटना के बाद जिस तरह से चीजें हुईं, उससे हम संतुष्ट नहीं हैं. एजी ने अतिरिक्त रिपोर्ट सौंपने के लिए कुछ समय मांगा. इसके बाद एजी को सोमवार को रिपोर्ट देने की अनुमति मिली है. हाईकोर्ट ने आयुक्त और एसीपी को उपस्थित होने और अतिरिक्त रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया, साथ ही यह भी कहा कि, हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी हो.
घटना पर गंभीर आपत्ति जताते हुए एचसी ने कहा: “यह हम सभी के लिए शर्म की बात है. आजादी के 75 साल बाद हम इस स्थिति की उम्मीद नहीं कर सकते. यह हमारे लिए एक सवाल है कि क्या हम 21वीं सदी से 17वीं सदी में वापस जा रहे हैं? "क्या हम समानता या प्रगतिशीलता की ओर बढ़ रहे हैं या फिर, हम 17वीं और 18वीं शताब्दी में वापस जा रहे हैं. हमारी पीड़ा हमें ऐसे कठोर शब्दों का उपयोग करने के लिए मजबूर करती है. हम बहुत आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हम मदद नहीं कर सकते. हमें लगता है कि हम कम से कम अपनी बात तो कह ही सकते हैं.
एचसी ने आगे कहा कि “यह घटना आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करेगी. क्या हम एक ऐसा समाज बना रहे हैं जहां बेहतर भविष्य के सपने देखने का मौका मिले या हम एक ऐसा समाज बना रहे हैं जहां कोई यह महसूस करेगा कि जीने से बेहतर मरना है? जहां एक महिला के लिए कोई सम्मान नहीं है.”
दलीलों के दौरान, HC ने कहा कि आरोपी भी SC/ST समुदाय से थे और इसलिए यह मामला SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत नहीं आता है. 12 दिसंबर को, HC ने समाचार रिपोर्टों के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लिया था. गुरुवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह एक खतरनाक मिसाल कायम की जा रही है कि कानून का कोई डर नहीं है. आजादी के बाद प्रगतिशील राज्य कर्नाटक में अगर ऐसा होता है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है. कानून का कोई डर न होना बहुत परेशान करने वाली बात है,''

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








