
क्या सेट पर देर से आते हैं सलमान खान, काम को लेकर कितने सीरियस? बोले- बैठता तक नहीं...
AajTak
सलमान खान के वर्क एथिक्स और डिसिप्लिन पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं. सलमान को लेकर ऐसे दावे किए जाते हैं कि वो सेट पर देरी से आते हैं और जल्दी पैकअप करके वापस चले जाते हैं. ये भी कहा जाता है कि सलमान अपने काम को लेकर सीरियस नहीं हैं. अब सलमान ने इन सभी दावों पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.
ईद के मौके पर सलमान खान की 'सिकंदर' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. फिल्म में सलमान पहली बार रश्मिका मंदाना संग रोमांस करते दिखेंगे. भाईजान की फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सुपर हाई है. 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने Aajtak\India Today संग एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान सलमान ने अपने बारे में फैली झूठी अफवाओं पर भी रिएक्ट किया है.
काम को लेकर कितने सीरियस सलमान? दिया जवाब
दरअसल, सलमान खान के वर्क एथिक्स और डिसिप्लिन पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं. सलमान को लेकर ऐसे दावे किए जाते हैं कि वो सेट पर देरी से आते हैं और जल्दी घर पैकअप करके वापस चले जाते हैं. ये भी कहा जाता है कि सलमान अपने काम को लेकर सीरियस नहीं हैं. उनका फिल्म में ज्यादा इंवॉल्वमेंट नहीं होता. अब सलमान ने इन सभी दावों पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.
सेट पर लेट पहुंचने के दावे पर क्या बोले सलमान? सलमान ने कहा कि वो अपने काम को लेकर काफी ज्यादा सीरीयस हैं. सेट पर पहुंचने के बाद वो अपनी वैन तक में नहीं जाते. बैठते तक नहीं हैं. बस उनकी काम करने की टाइमिंग दूसरे लोगों से अलग है.
सलमान बोले- मेरे बारे में कई ऐसी स्टोरीज हैं कि मैं सेट पर लेट आता हूं या काम को लेकर सीरियस नहीं हूं. मैंने 100 से ज्यादा फिल्में की हैं. अगर मैं सेट पर लेट आता और जल्दी वापस जाता, तो इतना काम नहीं कर पाता. मैं काम को लेकर डिसिप्लिन हूं. बस टाइमिंग का फर्क है. कुछ लोग सुबह 6 बजे काम शुरू कर देते हैं और मैं 11, 11:30 या 12 बजे तक काम स्टार्ट करता हूं.
'मेरे पास दूसरा भी बहुत काम होता है. काफी पेपर वर्क होते हैं, जिम जाना होता है. कई कॉल्स लेने होते हैं. फिर रिलैक्स होकर काम पर फोकस करता हूं. रश्मिका जानती हैं कि एक बार जब मैं सेट पर पहुंच जाता हूं, तो मैं वापस वैन में भी नहीं जाता या बैठता भी नहीं हूं. जहां भी जरूरत होती है, वो लोग एक टेंट लगा देते हैं और मैं वहीं रहता हूं.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










