
क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा? यूपी के स्पेशल DG प्रशांत कुमार ने दिए बड़े संकेत
AajTak
ATS की पूछताछ के बाद सीमा हैदर के पहले और अब के बयानों में अंतर पाया गया है. वहीं उसके दिए दस्तावेजों को लेकर भी ATS को शक है. सीमा की उम्र को लेकर भी सस्पेंस है. वहीं पाकिस्तान में रहने वाले उसके परिवार को लोगों पाकिस्तान की सेना में शामिल हैं, ऐसी जानकारी सामने आई है.
Seema-Sachin Cross Border Love Story: सीमा हैदर और सचिन मीणा से ATS ने दो दिन में करीब 15 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान एटीएस ने को कई अहम जानकारी मिली. अब सीमा हैदर के खिलाफ जांच तेज हो गई है. एटीएस ने सीमा हैदर के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की है. जिसमें पाया गया है कि सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट से दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर लोग जुड़े हुए हैं.
साथ ही यह भी पता चला है कि सीमा हैदर ने भारतीय सेना के कुछ जवानों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी थी. अब जांच टीम इसके पीछे का मकसद तलाश कर रही है. वहीं, सीमा हैदर ने कहा कि उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई गई हो. एटीएस ने नोएडा पुलिस द्वारा की गई जांच रिपोर्ट की केस फाइल की भी जांच की है. फिलहाल एटीएस हर एंगल से जांच कर रही है.
दो राष्ट्रों से जुड़ा हुआ मामला है: स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर
वहीं, सीमा हैदर को लेकर उत्तर प्रदेश के स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार से जानकारी ली गई है. उसने कई सवाल पूछे, जिनके जवाब देते हुए उन्होंने कहा ''फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं है. यह मामला दो राष्ट्रों से जुड़ा हुआ है. जब तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल जाते कुछ भी करना उचित नहीं है.''
स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने यह भी कहा कि सीमा को बाहर (पाकिस्तान) भेजने की जो विधित प्रक्रिया है. इसके लिए पहले से कानून तय है. उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. डिपोर्ट करेंगे या नहीं यह एजेंसी देखेगी. सुरक्षा में कहीं भी चूक नहीं है. नेपाल बॉर्डर खुला हुआ है. साथ ही डीजी से जब पूछा गया कि क्या सीमा हैदर एजेंट है तो उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर नहीं लिखा है की वो पाकिस्तानी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









