
क्या सिर्फ रूस को रोकने के लिए ताकत जुटा रहा है NATO, कितना खतरनाक हो सकता है स्वीडन का इसमें शामिल होना?
AajTak
स्वीडन भी अब नाटो को हिस्सा बनने जा रहा है. इससे पहले तुर्की की नामंजूरी के चलते बार-बार ये देश नाटो की मेंबरशिप पाने से रह जाता था. इसी अप्रैल में फिनलैंड से भी तुर्की ने अपना अड़ंगा हटा लिया. क्या है नाटो, क्यों विकसित देश भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं, और कैसे तुर्की अक्सर इसपर वीटो लगाता रहा? समझिए सबकुछ.
लगभग डेढ़ साल पहले रूस और यूक्रेन में लड़ाई छिड़ने के बाद स्वीडन ने नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन में शामिल होना होने की ख्वाहिश जताई थी, लेकिन तुर्की ने उसकी अर्जी को खारिज करवा दिया. उसके राष्ट्रपति तैयब एर्दोआन लगातार अड़े हुए थे कि वे इस देश को गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने देंगे. बाद में एकदम से उनका रवैया बदला और स्वीडन के रास्ते खुल गए.
क्या है नाटो और क्या मकसद रहा?
ये एक मिलिट्री गठबंधन है. पचास के शुरुआती दशक में पश्चिमी देशों ने मिलकर इसे बनाया था. तब इसका इरादा ये था कि वे विदेशी, खासकर रूसी हमले की स्थिति में एक-दूसरे की सैन्य मदद करेंगे. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा इसके फाउंडर सदस्थ थे. ये देश मजबूत तो थे, लेकिन तब सोवियत संघ (अब रूस )से घबराते थे. सोवियत संघ के टूटने के बाद उसका हिस्सा रह चुके कई देश नाटो से जुड़ गए. रूस के पास इसकी तोड़ की तरह वारसॉ पैक्ट है, जिसमें रूस समेत कई ऐसे देश हैं, जो पश्चिम पर उतना भरोसा नहीं करते.
कैसे मिलती है नाटो की सदस्यता? इसके लिए जरूरी है कि देश में लोकतंत्र हो. चुनावों के जरिए लीडर बनते हो. आर्थिक तौर पर मजबूत होना भी जरूरी है. लेकिन सबसे जरूरी है कि देश की सेना भी मजबूत हो ताकि किसी हमले की स्थिति में वो भी साथ दे सके. मेंबर बनने के लिए देश खुद तो दिलचस्पी दिखाता है, साथ ही पुराने सदस्य उसे न्यौता भी दे सकते हैं. इसके बाद ही मंजूरी मिलती है.
तुर्की क्यों रहा स्वीडन के खिलाफ? इसकी कई वजहों को मिलाकर एक ही कारण बनता है, वो ये कि स्वीडिश सरकार इस्लामोफोबिक है और तुर्की को परेशान करने का मौका खोजती रहती है. तुर्की में साल 2015 में तख्तापलट की कोशिश कर चुके कई लोगों को स्वीडन में शरण मिली थी. अब ये देश अपने उन लोगों को वापस चाहता है, ताकि सजा दे सके. स्वीडन में कुरान जलाने की भी घटना हो चुकी है. यही वजह है कि तुर्की राष्ट्रपति एर्दोआन पिछले साल से अब तक स्वीडन को नाटो से दूर रखे हुए थे.
हमेशा से सख्त रहे तुर्की ने अचानक स्वीडन के लिए उदार रुख अपनाते हुए अपना वीटो हटा दिया. अब स्वीडन भी आधिकारिक तौर पर नाटो का हिस्सा होगा. इससे स्वीडन को तो मिलिट्री एलायंस मिला ही, नाटो की भी ताकत बढ़ रही है. अब उसके पास सारे ताकतवर देश होंगे, जो रूस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








