
क्या रूस में घुसकर यूक्रेन ने किया हमला? एयरस्ट्राइक-रेल ब्रिज पर अटैक को लेकर सामने आया ये दावा
AajTak
Russia-Ukraine War: लंबी खींचती जंग के बीच अब यूक्रेन ने रूस में घुसकर हमला करना शुरू कर दिया है. ऐसा दावा रूस ने किया है. रूस ने यूक्रेनी सेना पर सीमा से सटे बेलगोरोड और ब्रयान्स्क में हमले करने का आरोप लगाया है.
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग अब और खतरनाक होती जा रही है. अब यूक्रेन भी रूस में घुसकर हमला करने की रणनीति अपना रहा है. ऐसा दावा रूस ने किया है. रूस का दावा है कि गुरुवार को यूक्रेनी सेना के दो हेलिकॉप्टर उसकी सीमा में घुस आए और रिहायशी इमारतों पर बमबारी की. इन हमलों में कई नागरिकों के घायल होने का दावा रूस की ओर से किया जा रहा है. हालांकि, यूक्रेन ने ऐसे किसी भी हमले को अंजाम देने की बात खारिज की है.
रूस ने यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोड (Belgorod) और ब्रयान्स्क (Bryansk) में हमले होने का दावा किया है. इससे पहले रूस ने यूक्रेन पर बेलगोरोड में रेल ब्रिज पर हमले करने का आरोप लगाया था. बेलगोरोड के मेयर व्याशेसलेव ग्लादकोव (Vyacheslav Gladkov) ने दावा किया था कि यूक्रेन के हमले में कोई जनहानि नहीं हुई है, सिर्फ रेल ब्रिज को नुकसान पहुंचा है.
जिस रेल ब्रिज को नुकसान पहुंचा है, वो यूक्रेन के डोनबास प्रांत से 6.5 किलोमीटर दूर है. रूस के लिए ये रेल ब्रिज इस लिहाज से काफी अहम था क्योंकि इसी के जरिए मिलिट्री इक्विपमेंट की सप्लाई हो रही थी.
बेलगोरोड में ये इस महीने यूक्रेनी सेना का दूसरा हमला है. इससे पहले इस महीने की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन पर बेलगोरोड के तेल डिपो पर हमला करने का आरोप लगाया था. हालांकि, यूक्रेन ने इसे भी खारिज कर दिया था.
ये भी पढ़ें-- रूस-यूक्रेन युद्ध के 50 दिन, जानिए किसे कितना नुकसान हुआ और दुनिया का क्या कुछ दांव पर?
ब्रयान्स्क के गांव में एयरस्ट्राइक का दावा

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











