
क्या रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के '40 शब्द' बनेंगे विश्वयुद्ध की वजह?
AajTak
Russia-Ukraine War: रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस की उत्तरी (नॉर्दन) और प्रशांत (पेसिफिक) बेड़े की सामरिक मिसाइल कमांड को भी अलर्ट पर रखा गया है.
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया में बहुत हलचल है. इसकी वजह रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन का बयान और रूस के अंदर से आई एक खबर है. तो क्या पुतिन किसी भी वक्त परमाणु हमले के ऑर्डर पर दस्तखत कर सकते हैं? क्या यूक्रेन युद्ध में किसी भी वक्त परमाणु हमले की खबर आ सकती है? दरअसल, पुतिन के 40 शब्दों ने पूरी दुनिया हिला दी है. आज अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूक्रेन, समेत दुनिया के तमाम शक्तिशाली मुल्कों की रातों की नींद उड़ गई. पूरी दुनिया पुतिन के 40 शब्दों को बार-बार सुन रही है. रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, पुतिन के 40 शब्दों को डिकोड करने में लगे हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि 40 शब्दों की वजह से यूनाइटेड नेशन में आपातकाल मीटिंग बुलानी पड़ी है. सबसे पहले आपको 40 शब्दों में दी गई परमाणु युद्ध की धमकी का एक-एक शब्द बताते हैं, ''नाटो (NATO) देशों के टॉप अफसर हमारे देश के खिलाफ आक्रामण बयानबाजी कर रहे हैं, ऐसी सूरत में मुझे रक्षा मंत्री और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ को न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को हाई कॉम्बैट अलर्ट पर रखने का ऑर्डर देना पड़ा है.'' यह बयान है रूसी राष्ट्रपति पुतिन का.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








