
क्या राष्ट्रपति शासन के मुहाने पर पहुंच गया पश्चिम बंगाल? राजीव के साथ देखें दंगल
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की हवाओं में कभी बांग्ला, उर्दू और हिंदी की खुशबू थी. लेकिन आज वहां सिर्फ जलती हुई सियासी रोटियां और उजड़े घरों की राख है. इसी बदनसीब जमीं के जख्मों पर मरहम लगाने आज राज्यपाल पहुंचे. लेकिन राज्यपाल के दौरे पर भी राजनीति का ठप्पा लग गया. ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी राज्यपाल पर सवाल उठा रही है. तो वहीं बीजेपी मुर्शिदाबाद की घटना और हिंदुओं के पलायन पर ममता सरकार को घेर रही है. देखें दंगल.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











