
क्या मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा? देखें सबसे तीखी बहस
AajTak
आजतक हमेशा से ही कुछ हटकर करता आया है. इसी कड़ी में अब आजतक टेलीविजन डिबेट की दुनिया में क्रांति लाने वाला नया शो 'बहस बाजीगर' लेकर आया है. इस शो में डिबेट का एकदम नया अंदाज देखने को मिलेगा. आज के एपिसोड में सवाल है, क्या मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा? देखें 'बहस बाजीगर'.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











