
'क्या मुझे यह कहना चाहिए कि मैं दलित हूं?', जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मुद्दे पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
AajTak
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मिमिक्री की आलोचना करते हुए इसे किसान और जाट (उनकी जाति) के रूप में उनकी पृष्ठभूमि का अपमान बताया है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इसे मुद्दा बनाया है. इस पर खड़गे ने कहा कि चेयरपर्सन का काम दूसरे सदस्यों को सुरक्षा देना है लेकिन वह खुद इस तरह का बयान दे रहे हैं.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मुद्दे पर बीजेपी लगातार विपक्ष पर निशाना साध रही है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जातियों को हर मुद्दे में नहीं घसीटा जाना चाहिए और आश्चर्य जताया कि जब भी उन्हें राज्यसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है तो क्या उन्हें अपने दलित मूल का मुद्दा उठाना चाहिए.
दरअसल, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मिमिक्री की आलोचना करते हुए इसे किसान और जाट (उनकी जाति) के रूप में उनकी पृष्ठभूमि का अपमान बताया है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इसे मुद्दा बनाया है.
इस पर पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि चेयरपर्सन का काम दूसरे सदस्यों को सुरक्षा देना है लेकिन वह खुद इस तरह का बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा, "मुझे अक्सर राज्यसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है. क्या मुझे यह कहना चाहिए कि मैं दलित हूं?"
न्यूज एजेंसी के मुताबिक खड़गे ने कहा कि किसी को सदन के अंदर जाति के बारे में बात करके संसद के बाहर लोगों को जाति के नाम पर नहीं भड़काना चाहिए. मुझे बहुत बुरा लगा. अगर हर कोई हर बार अपनी जाति को सामने लाता है और कहता है कि उसकी जाति प्रभावित होती है तो मेरी जाति हमेशा प्रभावित होती है. मुझे बोलने की अनुमति नहीं है. मैं जो भी सवाल उठाता हूं, मुझे जवाब नहीं मिलता है. हम बोलना चाहते थे, चिदंबरम, वाइको, अन्य लोग वहां थे और बोलने के लिए खड़े हुए लेकिन उनके (भाजपा) सभी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी.
उन्होंने कहा कि 10 लोगों के लिए अगर सत्ता पक्ष के 200 लोग सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए खड़े हो जाते हैं, तो यह लोकतंत्र का मजाक है. मिमिक्री की घटना सदन के बाहर हुई और सभी ने इसे देखा है. सदन के अंदर प्रस्ताव पारित करना, इसकी निंदा करना, यह क्या है? संसदीय कार्य मंत्री को बोलने और प्रस्ताव बनाने का समय दिया गया था और हम सच बोलना चाहते हैं, लेकिन हमें अनुमति नहीं मिल रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते और न ही हमारा इरादा ऐसा है. ऐसा करना हमारे चरित्र में नहीं है."

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







