
क्या महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा बड़ा बदलाव, राज़ और उद्धव ठाकरे मिलाएंगे हाथ?
AajTak
राज़ ठाकरे ने महाराष्ट्र के अस्तित्व के सामने छोटे झगड़ों को नज़रअंदाज करने की बात कही है. उद्धव ठाकरे ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन एक शर्त रखी है कि महाराष्ट्र के हित के खिलाफ जाने वालों को घर में जगह नहीं दी जाएगी. दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक गठबंधन की संभावना अभी कम है, लेकिन मराठी हित के मुद्दे पर एकजुट होने की बात सामने आई है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











