
क्या बिहार में नीतीश कुमार लेंगे बड़ा फैसला... आज ही देंगे इस्तीफा?
AajTak
बिहार में सरकार को लेकर जबरदस्त गहमागहमी है. बीजेपी बिहार की कोर कमेटी की बैठकें शनिवार को हुईं. बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना में हैं. वहीं तेजस्वी यादव के घर पर आरजेडी विधायकों की बैठक की गई. उधर नीतीश अपने तय सरकारी कार्यक्रम के तहत बक्सर पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी उनके साथ थे. इससे पहले दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच बैठक हुई. तो क्या आज नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जुड़कर इस्तीफा देने वाले हैं? देखें ये रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











