
क्या फ्लोर टेस्ट में कल पास होगी चंपई सरकार? रांची में बढ़ी हलचल, हैदराबाद से रवानगी की तैयारी में विधायक
AajTak
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड के सीएम के रूप में चंपई सोरेन की ताजपोशी हो गई है. विधानसभा का स्पेशल सत्र कल से शुरू हो रहा है, जिसमें चंपई सोरेन को बहुमत साबित करना होगा. इसको लेकर गठबंधन के विधायक हैदराबाद से रवानगी की तैयारी में हैं.
झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. चंपई सोरेन ने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री को 10 दिनों के अंदर विश्वासमत साबित करने के लिए 10 दिनों का समय दिया था. चंपई की शपथ के बाद ही सत्तारूढ़ गठबंधन के 35 विधायक चार्टर्ड प्लैन से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए थे.
चंपई सोरेन को विश्वासमत साबित करने के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय स्पेशल सत्र 5 फरवरी यानी कल बुलाया गया है, जिसको देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक आज शाम करीब छह बजे रांची पहुंच जाएंगे. उन्हें रांची के सर्किट हाउस में रोका जाएगा, जिसके बाद कल बस से सीधे विधानसभा लाया जाएगा.
हेमंत सोरेन को भी वोट देने की इजाजत
वहीं PMLA कोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा था. हालांकि कोर्ट ने हेमंत को विश्वासमत के दौरान वोट देने की इजाजत भी दी है. बता दें कि चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने दो फरवरी को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी.
विधायकों को क्यों भेजा गया हैदराबाद?
दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा में विधायकों के टूटने का डर था क्योंकि बीजेपी के पास राज्य में 26 विधायक हैं, सहयोगी दलों और निर्दलीयों को मिलाकर ये संख्या 32 हो जाती है. इसलिए जेएमएम ने विधायकों को सुरक्षित जगह भेजने की योजना बनाई. गठबंधन के 35 विधायकों को तेलंगाना भेजा गया क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है. इनमें चंपई सोरेन, आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता नहीं गए. इसके अलावा कुछ विधायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड पहुंचने की वजह से नहीं गए क्योंकि उन्हें यात्रा का स्वागत और तैयारी वगैरह करनी थी.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








