
क्या फ्लाइट में अखिलेश और प्रियंका के बीच हुई गठबंधन को लेकर बात? कांग्रेस ने दिया ये जवाब
AajTak
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सपा गठबंधन की खबरों को खारिज कर दिया. लल्लू ने कहा, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, अखिलेश और प्रियंका की मुलाकात संयोग मात्र थी. इसमें राजनीतिक कुछ नहीं था. कांग्रेस इस चुनाव में अकेले लड़ने जा रही है. हम इस बात पर एक दम स्पष्ट हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है? इस बात की चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे. तभी दोनों का आमना सामना फ्लाइट में हुई. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई , इस पर कांग्रेस ने जवाब दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











