
क्या फिर शुरू होगी पाकिस्तान-तालिबान जंग? ख्वाजा आसिफ ने वार्ता टूटने का जोड़ दिया इंडिया लिंक
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान वार्ता की विफलता के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि काबुल दिल्ली के इशारे पर कठपुतली की तरह काम कर रहा है और भारत अफगानिस्तान के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहा है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले दिनों शुरू हुई उठापटक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. तुर्की के इस्तांबुल में वार्ता होने के बाद भी फाइन तौर पर सहमति नहीं बन सकी. अब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच विवाद पर बयान देते हुए भारत का नाम लिया है. ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान के साथ समझौता होने ही वाला था, लेकिन अफगान वार्ताकारों ने काबुल से बातचीत की और समझौते से पीछे हट गए.
इस्तांबुल में दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दूसरा दौर शनिवार को शुरू हुआ था. कतर वार्ता पाक-अफगान सीमा पर लगातार लड़ाई और अफगानिस्तान में गुल बहादुर समूह के शिविरों पर इस्लामाबाद के हमलों के बाद हुई थी.
डिफेंस मिनिस्टर ने Geo News के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वार्ताकार काबुल से निर्देश मिलने के बाद 'चार या पांच बार' समझौते से पीछे हट चुके हैं. ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि समझौते से पीछे हटने के पीछे काबुल में बैठे लोग हैं, जिन्हें दिल्ली कंट्रोल कर रही है.
'काबुल से निर्देश मिलने पर बिगड़ी बात...'
ख्वाजा आसिफ ने कहा, "जब भी हम किसी समझौते के करीब पहुंचे, चाहे पिछले चार दिनों में हो या पिछले सप्ताह, जब वार्ताकारों ने काबुल को रिपोर्ट किया, तो हस्तक्षेप हुआ और समझौता वापस ले लिया गया." उन्होंने शिकायत की है कि समझौता हो गया था, लेकिन काबुल को फोन करने के बाद वार्ताकार डील से पीछे हट गए.
आसिफ ने अफगान वार्ताकारों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सहयोग किया और बातचीत की, जो काफी चुनौतीपूर्ण थी. हालांकि, उन्होंने तुरंत ये भी कहा कि काबुल में तार खींचने वाले और कठपुतली शो मंचित करने वाले लोगों को दिल्ली कंट्रोल कर रही है." उन्होंने कहा कि अफगान सरकार के पास अधिकार की कमी है क्योंकि भारत ने उसमें "पैठ" बना ली है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







