
क्या प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा? वायरल खबरों पर भड़के Arjun Kapoor, बोले- हमारी जिंदगी से मत खेलना
AajTak
इन दिनों ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि बी टाउन की गॉर्जियस डीवा मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं. अर्जुन और मलाइका अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. वारयल रिपोर्ट्स पर अब अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है और बताया कि आखिर सच क्या है.
Arjun Kapoor Reacts on Malaika Arora pregnancy: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के मोस्ट रोमांटिक और एडोरेबल कपल हैं. मलाइक-अर्जुन कि सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस का दिल भी खुशी से बाग-बाग हो जाता है. लेडी लव मलाइका के लिए अर्जुन कपूर काफी प्रोटेक्टिव भी हैं. उनके लिए अर्जुन किसी से भी भिड़ जाते हैं. ऐसे में मलाइका को लेकर उड़ रही प्रेग्नेंसी की अफवाह पर भी अर्जुन कपूर का गुस्सा फूट पड़ा है. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अर्जुन ने क्या कहा? आइए जानते हैं.
मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों का अर्जुन ने बताया सच
दरअसल, ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि बी टाउन की गॉर्जियस डीवा मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं. अर्जुन और मलाइका अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. वारयल रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि अक्टूबर में जब अर्जुन और मलाइका लंदन गए थे, तब मलाइका ने अपने करीबियों के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी.
मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गई. हर तरफ सिर्फ मलाइका और अर्जुन के ही चर्चा होने लगे. ऐसे में अपने और मलाइका को लेकर उड़ रही इस अफवाह पर अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है और बताया कि आखिर सच क्या है.
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके ऐसी अफवाह फैलाने वालों को फटकार भी लगाई है. अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा- ये अब तक की सबसे गिरी हुई चीज है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है. इस तरह की बेकार की खबरों को लिखना बहुत इंसेंसिटिव और पूरी तरह से अनएथिकल है. इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं. हम इन खबरों को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं. ये सही नहीं है. हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना.
फैंस के फेवरेट कपल के अर्जुन-मलाइका

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










