
क्या 'नागिन 6' की वजह से Tejasswi Prakash बनीं BB15 की विनर? एक्ट्रेस ने हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
तेजस्वी ने अपनी जीत पर लोगों के नेगेटिव रिस्पॉन्स पर कहा- कई लोगों को तो ऐसा भी लग रहा है कि नागिन 6 का हिस्सा होने की वजह से मुझे विनर बनाया गया है. किसी से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि मुझे नानिग 6 इसलिए ऑफर हुआ है, क्योंकि बिग बॉस में मैं अच्छा कर रही थी.
आखिरकार 4 महीनों के लंबे सफर के बाद बिग बॉस 15 को अपना विनर मिल गया है. सीजन 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम कर ली है. लेकिन तेजस्वी के बिग बॉस 15 जीतने से कई सेलेब्स और फैंस खुश नहीं हैं. सोशल मीडिया पर तेजस्वी की जीत को लेकर जबरदस्त नेगेटिव बज बना हुआ है. हर कोई शो का डिजर्विंग विनर फर्स्ट रनर अप रहे प्रतीक सहजपाल को बता रहा है. अब तेजस्वी ने खुद अपनी जीतने पर बात की है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










