क्या 'नागिन' बनकर दिल जीत पाएंगी Tejasswi Prakash? BB के नेगेटिव रिस्पॉन्स से पहले इन शोज में मचा चुकी हैं धूम
AajTak
क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस 15 से पहले ही तेजस्वी टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं. एक्ट्रेस कई शोज में अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुकी हैं. आइए इस खास मौके पर एक नजर डालते हैं तेजस्वी के करियर के उन हिट शोज पर, जिनसे एक्ट्रेस को खास पहचान मिली है.
दिल थाम लीजिए...क्योंकि बहुत जल्द टीवी पर नागिन दस्तक देने वाली है. ये नई नागिन कोई और नहीं, बल्कि बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश हैं. तेजस्वी ने एकता कपूर की सबसे बड़ी नागिन फ्रेंचाइजी के सीजन 6 के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है. नागिन सीरियल के लवर्स अब बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब तेजस्वी प्रकाश टीवी पर नागिन के रूप में नजर आएंगी.
बिग बॉस 15 तेजस्वी के लिए काफी लकी साबित हुआ है. इस शो ने तेजस्वी के करियर और पर्सनल लाइफ को खुशियों से भर दिया है. एक तरफ एक्ट्रेस ने ट्रॉफी अपने नाम की तो दूसरी तरफ उन्हें टीवी का सबसे बड़ा शो नागिन 6 मिल गया है. इन सबके ऊपर तेजस्वी को करण कुंद्रा के रूप में एक प्यार करने वाला पार्टनर भी मिला है. ये तो कहना बनता है कि तेजस्वी की बिग बॉस में आकर खुशियों से झोली भर गई है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










