
क्या देश में वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल हो रहे मुसलमान? युवा नेताओं के बीच तीखी बहस
AajTak
बहस बाज़ीगर कार्यक्रम में मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के मुद्दे पर गरमागरम बहस हुई. एक पक्ष ने आरोप लगाया कि 50 साल तक सत्ता में रहने वाली पार्टी ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा, जबकि दूसरे पक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान को निगलना चाहते हैं. युवा नेताओं ने भी अपने-अपने तर्क रखे.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











