
क्या ताजमहल होगा तेजो महालय? आगरा नगरनिगम में बीजेपी का प्रस्ताव
AajTak
आगरा के नगर निगम सदन में आज ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का मुद्दा गरमा सकता है. आज नगर निगम में ताजमहल का नाम बदलने पर चर्चा हो सकती है. भाजपा के पार्षद शोभाराम राठौर ने आज चर्चा के लिए प्रस्ताव लगाया है. आगरा नगर निगम में प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दोपहर 3:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है.
आगरा स्थित ताजमहल का नाम बदलने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है. आगरा के नगर निगम सदन में आज ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का मुद्दा गरमा सकता है. आज नगर निगम में ताजमहल का नाम बदलने पर चर्चा हो सकती है. भाजपा के पार्षद शोभाराम राठौर ने आज चर्चा के लिए प्रस्ताव लगाया है.
पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का किया प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव को आजज सदन में रखा जा सकता है और इस पर चर्चा होगी. कानूनी पहलुओं पर विचार के बाद ही प्रस्ताव को भेजा जा सकेगा. आगरा नगर निगम में यह प्रस्ताव दोपहर 3:00 बजे पेश करने का समय निर्धारित किया गया है.
प्रस्ताव में पार्षद ने दिए 'सबूत'
आगरा नगर निगम के ताजगंज वार्ड 88 से भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम तेजो महालय करने का प्रस्ताव दिया था. प्रस्ताव के साथ भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने उन तथ्यों को भी प्रस्तुत किया है, जिनके आधार पर वो ताजमहल को तेजोमहालय मान रहे हैं. शोभाराम राठौर के इसी प्रस्ताव पर आज नगर निगम में चर्चा होगी.
भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर का कहना है कि शाहजहां की बेगम मुमताज महल का असली नाम अंजुम बानो था,अंजुम बानो की मौत ताजमहल के निर्माण से 22 साल पहले हो चुकी थी, मुमताज महल उर्फ अंजुम बानो को बुरहानपुर में दफन किया गया था, ताजमहल बनने के बाद उनकी कब्र दोबारा ताजमहल में बनवाई गई.
'ताजमहल पहले शिव मंदिर था'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









