
क्या जाते-जाते बाइडेन करवा देंगे थर्ड वर्ल्ड वॉर? ट्रंप के बेटे ने किस फैसले पर उठाए सवाल
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बाइडेन सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उनके पिता के 20 जनवरी को शपथ लेने से पहले ही वर्ल्ड वॉर 3 शुरू करवाने के लिए वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने अपनी कैबिनेट भी तैयार कर ली. इस बीच मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक फैसले ने नई बहस छेड़ दी है लेकिन इस बहस के बीच ट्रंप के बेटे का बयान सुर्खियों बटोर रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बाइडेन सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उनके पिता के 20 जनवरी को शपथ लेने से पहले ही वर्ल्ड वॉर 3 शुरू करवाने के लिए वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा रहे हैं. उनका ये बयान बाइडेन के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन को रूस के खिलाफ अमेरिका की लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है. बाइडेन के इस फैसले से अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने कुर्स्क क्षेत्र में 15,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है जबकि यूक्रेन कथित तौर पर रूस में इन मिसाइलों को दागने की तैयारी कर रहा है.
ट्रंप जूनियर ने बाइडेन सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद 18 नवंबर को ही सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि सेना दरअसल मेरे पिता के शांति और सौहार्द स्थापित करने के प्रयासों से पहले ही तीसरा विश्वयुद्ध शुरू करना चाहती है.
दरअसल बाइडेन सरकार ने यूक्रेन की सेना को रूस की उत्तरपूर्व सीमा पर अमेरिका की लंबी दूरी की मिसाइलों को दागने की मंजूरी दे दी है.
क्या है बाइडेन का फैसला?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








