
क्या चिकन खाने से बर्ड फ्लू संक्रमित होने का है इंसानों में खतरा? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में एक बच्चे में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला था जिसे लेकर कहा जा रहा था कि भारत में रहते हुए वो संक्रमित हुआ. बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों में बहुत कम होता है लेकिन यह कई मामलों में जानलेवा साबित होता है.
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले बुधवार को बर्ड फ्लू के पहले इंसानी संक्रमण की घोषणा की थी. यह संक्रमण एक बच्चे में हुआ था. माना जा रहा है कि बच्चा कुछ समय पहले भारत में था और यही रहते हुए वो बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया. राहत की बात ये है कि बच्चा अब स्वस्थ हो गया है.
ऑस्ट्रेलिया के न्यूज पोर्टल 9news.com.au ने देश के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से लिखा, 'विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलियाई राज्य) में एक बच्चे में बर्ड फ्लू का पहला मामला होने की पुष्टि की गई है. भारत में रहने के दौरान बच्चे को एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन1) संक्रमण हो गया था और इस साल मार्च में वो बीमार पड़ गया था.'
विक्टोरिया के स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा, 'विक्टोरिया में एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन1) संक्रमण का एक मानव मामला सामने आया है, जिसे "बर्ड फ्लू" भी कहा जाता है. विक्टोरिया में इसके फैलने का कोई सबूत नहीं है और इसके अब और किसी इंसान में फैलने की संभावना बहुत कम है क्योंकि एवियन इन्फ्लूएंजा लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है.'
पोस्ट में बिना भारत का जिक्र किए आगे लिखा गया था, 'हाल ही में रिपोर्ट किया गया मामला एक बच्चे का था जो मार्च 2024 में विदेश से ऑस्ट्रेलिया लौटा था. बच्चे को गंभीर संक्रमण हुआ था लेकिन अब वो बीमार नहीं है, पूरी तरह से ठीक हो गया है.'
क्या है बर्ड फ्लू?
बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा एक वायरल इंफेक्शन है जो पक्षियों में होता है. संक्रमण पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है और इससे झुंड के झुंड पक्षी मारे जाते हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









