
क्या इमरान खान को पाकिस्तान के PM पद से हटाना चाहता है अमेरिका, ये हो सकती है वजहें?
AajTak
इमरान खान को हटाने के लिए कौन सी विदेशी ताकत साजिश रच रही है? पाकिस्तान की मीडिया और सियासी गपशप में इस घटनाक्रम के पीछे अमेरिका का नाम लिया जा रहा है? क्या अमेरिका सच में ऐसा चाहता है? क्या अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते इस कदर खराब हो चुके हैं?
प्रधानमंत्री पद की कुर्सी गंवाने के करीब पहुंच चुके इमरान खान ने ये कहकर सनसनी मचा दी है कि कुछ विदेशी ताकतें नहीं चाहतीं कि वे पाकिस्तान के पीएम बने रहें. इमरान के इन आरोपों पर पाकिस्तान की राजनीति और भी उबल पड़ी. सवाल ये था कि आखिर कौन सा देश है जो इमरान खान को लेकर ऐसा चाहता है. ये भी कि क्या इमरान के इन आरोपों में दम भी है या फिर वे सहानुभूति बटोरने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं. इस सवाल का जवाब इमरान खान के समर्थक तो जानना चाह ही रहे हैं, पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों की भी इसमें दिलचस्पी है.
पाकिस्तान की PML-N के नेता शाहबाज शरीफ ने पूछा कि इमरान बताएं कि उन्हें कौन सा मुल्क सत्ता से हटाना चाहता है अन्यथा वे पाकिस्तान को बरगलाना बंद करें. दबाव पड़ने पर इमरान ने एक सीक्रेट चिट्ठी का कंटेंट पत्रकारों को दिखाया. पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया का कहना है कि इमरान ने पत्रकारों को बताया है कि ये चिट्ठी पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने विदेशी अधिकारी को लिखी थी. इमरान खान ने जिस चिट्ठी को 'साजिश' के तौर पर बताया, वो चिट्ठी दरअसल एक डिप्लोमैटिक केबल है. इस चिट्ठी को अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत असद मजिद खान ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भेजा है. ये केबल असद मजिद खान और एक शक्तिशाली देश के सीनियर अधिकारी के बीच बातचीत का हिस्सा है.
इमरान की विदेश नीति से कौन सा देश नाराज?
इस केबल के अनुसार इस देश को प्रधानमंत्री इमरान खान की विदेश नीति, विशेष रूप से उनकी हाल की रूस यात्रा और यूक्रेन युद्ध पर इमरान की नीति से दिक्कत थी. विदेश के इस अधिकारी ने पाकिस्तानी अधिकारी को कहा था कि अगर अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ इमरान खान जीत जाते हैं यानी कि उनकी सरकार बरकरार रह जाती है तो पाकिस्तान के लिए इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं.
अमेरिका को देनी पड़ी सफाई
डॉन अखबार के अनुसार ये बात निकलकर सामने आई है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत असद मजीद ने दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के साथ अपनी बैठक के आधार पर ये केबल भेजा था. तो क्या अमेरिका पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को हटाना चाहता है? इस केबल की चर्चा होते ही अमेरिका ने सफाई दी. अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि किसी भी अमेरिकी सरकारी एजेंसी या अधिकारी ने पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर पाकिस्तान को पत्र नहीं भेजा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







