
क्या आप जानते हैं Youtube पर जावेद करीम ने अपलोड किया था पहले VIDEO, कौन है यह युवा अरबपति
Zee News
इसी को ज़हन में रखते हुए जावेद करीम ने अपने दो दोस्तों चाड हर्ले और स्टीव चैन के साथ मिल कर एक नई साइट बनाने के बारे में सोचा. इन लोगों ने मिल कर एक वीडियो शेयरिंग वेबसाइट बनाई.
नई दिल्ली: आज हमें अगर कोई भी वीडियो देखना होता है तो हम सबसे पहले यूट्यूब (YouTube) पर ही जा कर सर्च करते हैं, भले ही वो कितना पुराना क्यों ना हो. क्या आपको मालूम है कि यूट्यूब (YouTube) को किसने बनाया और इसे गूगल (Google) ने कब खरीदा? अगर नहीं तो आज हम आपको यूट्यूब से जुड़ी कई अहम जानकारियां देने जा रहे हैं. दरअसल यूट्यूब (YouTube) को बांग्लादेशी ओरिजिन के जावेद करीम (Javed Karim) ने अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर बानाया था. यूट्यूब (YouTube) को गूगल (Google) ने 9 अक्तूबर सन 2006 को खरीदने का ऐलान किया था और यह कार्रवाई 13 नवम्बर को पूरी हो गई.
कैसे आया यूट्यूब बानाने का ख्याल यूट्यूब (YouTube) के बनने की कहानी साल 2004 में शुरू हुई. 2004 में हिन्द महासगर में सुनामी आई. सुनामी के बारे में जानने के लिए जावेद करीम (Jawed Karim) ने कई साइट्स पर वीडियो तलाशे लेकिन कहीं भी वीडियो नहीं मिल पाया. इसके बाद जावेद ने सोचा कि क्यों ना कुछ ऐसा किया जाए कि लोग जब चाहें तब किसी भी हादसे के बारे में वीडियो देख सकें.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









