
क्या आपने खाया 25 किलो का ये लॉलीपॉप, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी
AajTak
जो वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है उसमें बड़ी आसानी से 25 किलो का लॉलीपॉप तैयार किया गया और इसे बनाने वाला शख्स उसे अपने कंधों पर उठाकर ले जाता हुआ दिख रहा है.
बचपन में लॉलीपॉप खाना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन क्या कभी आपने 25 किलो का लॉलीपॉप देखा या खाया है. अब आप सोच रहे होंगे कि भला कोई 25 किलो का लॉलीपॉप कैसे खा सकता है. इसे खाना भले ही असंभव लगे लेकिन 25 किलो का लॉलीपॉप बनाना जरूर संभव हो गया है और ये कारनामा एक यूट्यूबर ने कर दिखाया है. ( तस्वीर -YouTube/@Village Food Channel) इंटरनेट पर खाने की अलग-अलग चीजों को बड़े स्तर पर बनाने के सैकड़ों वीडियो मौजूद हैं लेकिन 25 किलो का लॉलीपॉप देखकर लोग इसे बनाने वाले शख्स के कायल हो गए. ( तस्वीर -YouTube/@Village Food Channel) जो वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है उसमें बड़ी आसानी से 25 किलो का लॉलीपॉप तैयार किया गया है. इसे बनाने वाला शख्स उसे अपने कंधों पर उठाकर ले जाता हुआ दिख रहा है. ( तस्वीर -YouTube/@Village Food Channel)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










