
क्या आपके घर में भी है पॉलीस्टाइरिन फोम? जिसकी वजह से भड़की थी हॉन्ग कॉन्ग की बिल्डिंग में आग
AajTak
हांगकांग के ताई पो स्थित हंग फूक कोर्ट की एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लगने से अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक फायर फाइटर भी शामिल है। हादसे के बाद 200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं.
बुधवार (26 तारीख) को हांगकांग के ताई पो इलाके में हंग फूक कोर्ट नाम की एक रिहायशी इमारत में Level-5 की भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक लगभग 94 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक 37 वर्षीय फायरफाइटर भी शामिल है. 200 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. मौके पर रेस्क्यू टीम ने 5 और शव बरामद किए हैं.
कई निवासी बच तो गए, लेकिन बहुत से लोग अपने परिवार के सदस्यों की तलाश में रातभर इमारत के पास डटे रहे, इस उम्मीद में कि उनके परिवार के लोग सुरक्षित मिल जाएं. फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि इमारत की हर यूनिट की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई अंदर फंसा न रह जाए. यह रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक पूरा होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण पॉलीस्टाइरिन फोम था.
लापरवाही से दो लोगों की मौत सुरक्षा सचिव क्रिस टैंग और अग्निशमन सेवा निदेशक येउंग यान-किन ने बताया कि फायर ब्रिगेड को इमारत में एक बड़ी गलती मिली. कई फ्लैटों की खिड़कियां और लिफ्ट लॉबी की खिड़कियां पॉलीस्टाइरिन फोम (थर्माकोल जैसा पदार्थ) से ढकी और सील की हुई थीं. यह सामग्री बहुत जल्दी आग पकड़ती है, इसलिए इससे आग और तेजी से फैली. इसके अलावा, इमारत में इस्तेमाल किए गए सुरक्षा जाल, वाटरप्रूफ तिरपाल और प्लास्टिक शीट्स भी सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते थे.
यानी वे भी आग फैलाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. पुलिस ने इस मामले में लापरवाही के लिए इंजीनियरिंग कंपनी के दो डायरेक्टर और एक सलाहकार (52 से 68 वर्ष उम्र) को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उनकी गंभीर लापरवाही की वजह से लोगों को भारी चोटें आईं और कई लोगों की मौत हुई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










