
क्या आपकी पर्सनल कॉल्स हो रही हैं रिकॉर्ड? पता लगाने का आसान तरीका
AajTak
कॉल रिकॉर्डिंग के लिए एंड्रॉयड और iOS में इनबिल्ट फीचर मिलते हैं. कस्टमर केयर के साथ की गई बातचीत रिकॉर्ड होती है. लेकिन अगर आपकी पर्सनल कॉल रिकॉर्ड कर रहा है तो क्या करें और कैसे पता लगाएं? आइए जानते हैं.
कई बार कॉल पर बात करते हुए लोगों को ऐसा आभास होता है कि कोई कॉल रिकॉर्ड तो नही कर रहा? ये सवाल अब पहले से ज़्यादा ज़रूरी हो गया है. चाहे वो पर्सनल बात हो या ऑफिस मीटिंग, कॉल रिकॉर्डिंग अब एक बड़ा प्राइवेसी इश्यू बन चुका है. लेकिन क्या सच में हम पता लगा सकते हैं कि हमारी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं? आइए, जानते हैं कुछ आसान तरीके जिनसे आप ये अंदाज़ा लगा सकते हैं.
ऑडियो क्वालिटी पर ध्यान दें
अगर कॉल के दौरान हल्की-सी बीप, क्लिक्स या इको (echo) सुनाई दे रही है, तो ये संकेत हो सकता है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है. कई रिकॉर्डिंग ऐप्स या डिवाइसेज़ ऑडियो ट्रांसमिट करते समय माइक्रो-नोइज़ पैदा करते हैं.
कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स की जांच करें
आजकल कई फोन में रिकॉर्डिंग फीचर इन-बिल्ट आता है, लेकिन कुछ लोग थर्ड पार्टी ऐप्स से भी कॉल रिकॉर्ड करते हैं. अपने फोन में जाकर ये चेक करें:
Settings → Apps → Permissions → Microphone Access: यहां देखिए कौन-कौन से ऐप्स को माइक्रोफोन की परमिशन मिली है. अगर कोई ऐसा ऐप दिखे जो आपको याद नहीं, तो तुरंत उसे हटा दें.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







