
क्या आपका बच्चा बहुत करता है खर्चा? इस आइडिया से बदल सकती है आदत!
AajTak
कोरोना संकट और ऊपर से फिजूलखर्ची, हर किसी को परेशान कर सकता है. क्योंकि कोरोना संकट में हर आदमी की आमदनी घटी है. ऐसे में अगर आपके बच्चे खर्चीले हैं और आप लगाम नहीं लगा पा रहे हैं तो इस आइडिया को एक बार ट्राय कर सकते हैं.
कोरोना संकट और ऊपर से फिजूलखर्ची, हर किसी को परेशान कर सकता है. क्योंकि कोरोना संकट में हर आदमी की आमदनी घटी है. ऐसे में अगर आपके बच्चे खर्चीले हैं और आप लगाम नहीं लगा पा रहे हैं तो इस आइडिया को एक बार ट्राय कर सकते हैं. बच्चे उत्साह से खर्च के बदले निवेश करने लगेंगे. वैसे 10 साल से कम उम्र के बच्चे पर बचत को लेकर दबाव नहीं डालना चाहिए. लेकिन अगर आपका बच्चा 10 से 20 साल के बीच का है तो उसे धीरे-धीरे बचत के बारे में जानकारी देकर फिजूलखर्च पर लगाम के साथ भविष्य के बारे में बता सकते हैं. (Photo: Getty Images) आप बच्चों को सरल शब्दों में निवेश के बारे में बता सकते हैं. पॉकेटमनी के रूप में रोज मिलनी वाली रकम के बारे में बच्चे को प्यार से बताइए. फिर उन्हें उनके रोज के खर्चे को जोड़कर महीने में बताएं, ताकि उन्हें लगे कि वे महीनेभर में कितने रुपये खर्च कर रहे हैं. (Photo: Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










