
क्या अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोकसभा चुनाव में वोट डाल सकते हैं? समझें- नियम
AajTak
विदेशों में रह रहे 18 साल से ऊपर के वो सभी भारतीय भारत में होने वाले चुनाव में वोट डाल सकते हैं, बशर्ते उन्होंने भारतीय नागरिकता न छोड़ी हो. हालांकि, इसमें भी एक पेंच है और वो क्या है, जानते हैं.
अब जब भारत में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, ऐसे में एक सवाल मन में उठता है कि अमेरिका समेत दूसरे देशों में बसे भारतीय नागरिक वोट डाल सकते हैं या नहीं?
भारत में होने वाले चुनावों में दूसरे मुल्कों में बसे भारतीयों को वोट डालने का अधिकार तब तक रहता है, जब तक उन्होंने भारत की नागरिकता न छोड़ी हो.
2010 तक दूसरे देशों में बसे भारतीय नागरिकों को भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं था. अभी इन्हें वोटिंग का अधिकार तो है, लेकिन एक शर्त भी है. और वो शर्त ये है कि वोट डालने के लिए उन्हें पोलिंग बूथ पर ही आना होगा.
एनआरआई लंबे वक्त से रिमोट वोटिंग की मांग कर रहे हैं, ताकि वो वहीं से ही भारत में होने वाले चुनाव में वोट डाल सकें. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं दाखिल हैं. चुनाव आयोग का कहना है कि जल्द ही इसकी व्यवस्था भी कर दी जाएगी.
NRIs को वोटिंग का अधिकार
2010 से पहले विदेशों में रहने वाले भारतीयों को वोटिंग का अधिकार नहीं था. तब नियम था कि अगर कोई भारतीय छह महीने से ज्यादा विदेश में रह रहा है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










